कर्मवीर,
रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है. पहले चरण के लिए 13 नवंबर तक उम्मीदवार अपना नामांकन कर सकते हैं जबकि 14 नवंबर को जिला निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी की जाएगी. 16 नवंबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस भी ले सकते हैं. पहले चरण के तहत 30 नवंबर को शनिवार के दिन मतदान होना सुनिश्चित किया गया है.
- नामांकन 6 से 13 नवंबर
- स्क्रुटनी 14 नवंबर
- मतदान 30 नवंबर शनिवार विधानसभा सीटों की संख्या 13
भाजपा के लिए काफी महत्वपूर्ण है पहला चरण
विधानसभा चुनाव के तहत पहले चरण में 13 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है. राजनीतिक उलटफेर के बाद फिलहाल भाजपा का कब्जा 13 में से 10 सीटों पर हो गया है.
Also Read This: बीजेपीः नाला से टिकट के रेस में हैं चर्चित पूर्व मंत्री बाटुल झा के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा व प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर
भाजपा के पास है यह सीटें
विधानसभा – निवर्तमान विधायक
भवनाथपुर – भानुप्रताप शाही
गढ़वा – सतेन्द्र नाथ तिवारी
विश्रामपुर – रामचंद्र चन्द्रवंशी
डालटनगंज – आलोक चौरसिया
गुमला – शिवशंकर उरांव
लोहरदगा – सुखदेव भगत
मनिका – हरिकृष्ण सिंह
लातेहार – प्रकाश राम
छतरपुर – राधाकृष्ण किशोर
चतरा – जयप्रकाश सिंह भोगता
13 में से 7 सीट पर कांग्रेस का जीत का दावा
विधानसभा चुनाव का पहला चरण भाजपा के साथ कांग्रेस के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है. कांग्रेस का मानना है कि 13 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस 7 विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी और जीत दर्ज करेगी. कांग्रेस को उम्मीद है कि भवनाथपुर, विश्रामपुर, डाल्टनगंज, पांकी, गुमला, लोहरदगा और मणिका सीट पर कांग्रेस के जीतने की पूरी संभावना है.
पहले चरण में लगभग 37434,814 वोटर करेंगे मतदान
सामान्य श्रेणी की 6 सीट
सीट | पुरूष | महिला |
भवनाथपुर | 201004 | 172801 |
गढ़वा | 191746 | 169441 |
हुसैनाबाद | 149107 | 124874 |
विश्रामपुर | 166397 | 139715 |
डालटनगंज | 181113 | 160747 |
पांकी | 139949 | 122158 |
अनुसूचित जनजाति श्रेणी की 4 सीट
सीट | पुरूष | महिला |
गुमला | 110191 | 108284 |
बिशुनपुर | 119031 | 113385 |
लोहरदगा | 122895 | 117635 |
मनिका | 119374 | 112903 |
अनुसूचित जाति श्रेणी की 3 सीट
सीट | पुरुष | महिला |
चतरा | 194151 | 175244 |
लातेहार | 136665 | 126878 |
छतरपुर | 138631 | 120495 |