रांची: एन.एस.यू.आयी के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह एवं टीम ने आज हटिया के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों लोगों को खाने की सामग्री उपलब्ध कराई.
विदित हो कि 21 दिन के लॉकडाउन में बहुत सारे ऐसे जरूरतमंद लोग है जो फंसे हुए है. आज विभिन्न चौक चौराहों एवं हटिया स्टेशन में सभी को खाने पीने की सामग्री उपलब्ध कराई गई.
Also Read This: होम आइसोलेशन में रहने की सलाह पर इसका रखें ख्याल
सामग्री में ब्रेड, बिस्कुट, चूड़ा, गुर, जूस, पानी की बोतल एवं डिटॉल साबुन भी दिया गया. खाने पीने की सामग्री देख जरूरतमंद लोग बहुत खुश हो गये एवं आशीर्वाद दिया.
इंदरजीत सिंह ने कहा कि जब तक लॉकडाउन है उनके क्षेत्र में कोई गरीब भूखे प्यासे नहीं सोएगा. जिनके पास रहने की जगह नहीं है उन्हें हटिया स्टेशन के हनुमान मंदिर के शेड में रुकवाया जा रहा और वहीं खाने पीने की व्यवस्था की जा रही.
मौके पर इंदरजीत सिंह, आकाश रजवार, प्रणव राज, अमन यादव, आकाश कुमार, हिमांशु यादव, दीपक, मौजूद थे.

