BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के चुनाव में ओमप्रकाश अग्रवाल अध्यक्ष निर्वाचित

by bnnbharat.com
January 13, 2020
in Uncategorized
प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के चुनाव में ओमप्रकाश अग्रवाल अध्यक्ष निर्वाचित

प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के चुनाव में ओमप्रकाश अग्रवाल अध्यक्ष निर्वाचित

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के सत्र 2019-21 के लिए प्रांतीय अध्यक्ष पद के चुनाव को संपन्न कराने के लिये मुख्य चुनाव पदाधिकारी विनोद जैन, चुनाव पदाधिकारी मनोज बजाज व पवन पोद्दार ने आज रांची मे विभिन्न 6 प्रमंडल से आये मतपेटियों की गणना कर चुनाव चुनाव कार्य संपन्न कराया. मतदान आज दिनांक 13/1/2020 को मारवाड़ी भवन, हरमू रोड, रांची मे सुबह 11 बजे से प्रारंभ होकर 1 बजे तक संपन्न हुआ जिसमे रांची, संथाल, कोल्हान, धनबाद, पलामू व हजारीबाग प्रमंडल के 2943 आजीवन सदस्‍यो में कुल 1533 सदस्यों ने इस चुनाव मे पहली बार सम्मेलन में अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

विदित हो कि सभी अजीवन सदस्यों को भारत सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र (पेन कार्ड, आधार कार्ड,ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड) दिखाना अनिवार्य था.

चुनाव परिणाम की घोषणा विनोद जैन ने करते हुए बताया कि विजय प्रत्याशी ओमप्रकाश अग्रवाल को 919 मत मिले एवं दूसरे प्रत्याशी बसंत कुमार मित्तल को 601 मत मिले और शेष 13 मत अवैध पड़े. कुल पड़े 1533 मत की घोषणा किया.

चुनाव पदाधिकारी मनोज बजाज ने विजय प्रमाण पत्र विजय उम्मीदवार ओमप्रकाश अग्रवाल को प्रदान किया.

विनोद कुमार जैन ने चुनाव सहयोगी जिसमें संथाल प्रमंडल में मुख्यतः अभय सर्राफ, रांची प्रमंडल में ललित पोद्दार, कोल्हान प्रमंडल में संतोष अग्रवाल, धनबाद प्रमंडल में सुरेन्द्र अग्रवाल, पलामू प्रमंडल में विनोद महलका व हजारीबाग प्रमंडल में गोविंद मेवाड़ चुनाव समापन कराने में अमूल्य सहयोग के लिए आभार प्रकट किया.

आज सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष निर्मल जी काबरा ने आमसभा स्थगित बैठक की कार्यवाही प्रारंभ करते हुए सबो का स्वागत किया. विजय प्रत्याशी को बधाई दी और कहा कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष समाज व संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जायेंगे. चुनाव समिति व अन्य सहयोगियों ने चुनाव कार्य मे सक्रिय योगदान दिया उसके लिये साधुवाद दिया एवम विनोद जैन, पवन पोद्दार व मनोज बजाज को पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया.

नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि काबरा जी के अधूरे सपने को पूर्ण करूंगा, साथ ही सम्मेलन में वरिष्ठ गणो का सुझाव मार्गदर्शन का अनुशरण करते हुए युवा व महिला शक्ति को बढ़ावा एवम संगठन को मजबूती प्रदान में कोई कसर नहीं करूंगा.

धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त मंत्री कौशल राजगढ़िया ने दिया

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष भाग चंद पोद्दार, राज कुमार केड़िया, गोवर्धन गाड़ोदिया, रवि शर्मा, अमित शर्मा, विनय अग्रवाल, सांवर मल शर्मा, उमेश साह, महेन्द्र भगानिया, विष्णु सेन, अभिषेक अग्रवाल, अभय बजाज, सौरव बजाज, रतन मोर, अशोक नारसरिया, प्रमोद अग्रवाल, प्रमोद सारस्वत, मुकेश जाजोदिया, सुनील पोद्दार मुख्य रूप से उपस्थित थे.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था को बिना किसी भेद भाव के सख्ती और संवेदनशीलता के साथ बहाल करने का मुख्य सचिव को दिया निर्देश

Next Post

जागरूकता से बचेगी जिदंगी: जिशान कमर,उपायुक्त

Next Post
जागरूकता से बचेगी जिदंगी: जिशान कमर,उपायुक्त

जागरूकता से बचेगी जिदंगी: जिशान कमर,उपायुक्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d