BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना वायरस बना काल: सरकार ने जारी किया संशोधित यात्रा परामर्श

by bnnbharat.com
March 4, 2020
in समाचार
कोरोना वायरस बना काल: सरकार ने जारी किया संशोधित यात्रा परामर्श

कोरोना वायरस बना काल: सरकार ने जारी किया संशोधित यात्रा परामर्श

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के कारण सरकार ने इटली, ईरान, दक्षिण कोरिया और जापान से आने वाले नागरिकों के लिए तत्काल प्रभाव से प्रवेश शर्ते सख्त कर दी हैं. मंगलवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी नए यात्रा परामर्श के मुताबिक, इन देशों के नए यात्रियों को नए वीजा के लिए आवेदन करना होगा.

संशोधित यात्रा परामर्श में कहा गया है, ‘सभी नियमित वीजा/ई-वीजा (इसमें जापान और दक्षिण कोरिया के वीजा पर आने वाले) इटली, ईरान, दक्षिण कोरिया, जापान के नागरिकों को तीन मार्च या उससे पहले जारी किए गए और जिन्होंने अब तक भारत में प्रवेश नहीं किया है, उनके वीजा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए हैं. जो लोग किसी कारण से भारत की यात्रा करना चाहते हैं, उन्हें नजदीकी भारतीय दूतावास/वाणिज्य दूतावास से नया वीजा लेने की जरूरत होगी.’

वीजा को लेकर ये पाबंदियां उन सभी विदेशी नागरिकों पर भी लागू होंगी, जिन्होंने एक फरवरी या उसके बाद चीन, ईरान, इटली, दक्षिण कोरिया और जापान की यात्रा की है और अब तक भारत में प्रवेश नहीं किया है. मजबूरी के हालात में इन्हें भी नए वीजा के लिए भारतीय दूतावास से संपर्क करना होगा.

Also Read This:-कोरोना वायरस का काल है जावित्री, सदियों से हवन में होता आया है प्रयोग

वहीं राजनयिकों, संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों और अन्य अंतर्राष्ट्रीय निकायों के अधिकारियों, ओसीआई कार्डधारकों और उपरोक्त देशों में प्रवेश कर चुके हवाई कर्मियों को इन प्रतिबंधों से छूट दी गई है. हालांकि उन्हें एक अनिवार्य चिकित्सा जांच से गुजरना होगा.

किसी भी हवाईअड्डों से भारत में प्रवेश करने वाली सभी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के यात्रियों को सभी हवाईअड्डों पर अपनी पूर्व यात्राओं के संबंध में हलफनामा देना होगा.

चीन, दक्षिण कोरिया, इटली, जापान, ईरान, हांगकांग, मकाओ, वियतनाम, मलेशिया, इंडोनेशिया, नेपाल, थाईलैंड, सिंगापुर और ताइवान से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से आ रहे यात्रियों को हर हाल में चिकित्सा जांच से गुजरना होगा.

भारतीय नागरिकों को चीन, ईरान, रिपब्लिक ऑफ कोरिया, इटली और गैर-जरूरी यात्राओं से परहेज करने की भी सलाह दी गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तारा संगीत परिषद का राष्ट्रीय एकता उत्सव 6 मार्च को

Next Post

रिश्तों में पड़ रही दरारों के लिए सोशल मीडिया का है योगदान: गायक सतिंदर सरताज

Next Post
रिश्तों में पड़ रही दरारों के लिए सोशल मीडिया का है योगदान: गायक सतिंदर सरताज

रिश्तों में पड़ रही दरारों के लिए सोशल मीडिया का है योगदान: गायक सतिंदर सरताज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d