पाकिस्तान: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने उमर अकमल पर तीन साल का प्रतिबंध लगा दिया है. अकमल को एंटी करप्शन कोड का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है. पीसीबी की अनुशासनात्मक समिति उमर अकमल के खिलाफ मैच फिक्सिंग की जांच कर रही थी. इस बात की पुष्टि पीसीबी मीडिया की तरफ से किए गए ट्वीट में की गई.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफसे किए गए ट्वीट में कहा गया कि अनुशासनात्मक पैनल के अध्यक्ष जस्टिस (रिटायर्ड) फजल ए रन चौहान की ओर से क्रिकेट के तीनों फार्मेट में उमर अकमल पर तीन साल का प्रतिबंध लगाया गया है.
उमर अकमल को पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान स्पॉट फिक्सिंग रिपोर्ट करने में विफल रहने का दोषी पाया गया है. 29 वर्षी उमर अकमल ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों के खिलाफ कोई अपील नहीं की. इसके बाद बोर्ड ने इस मामले को अपने अनुशासनात्क पैनल को सौंप दिया था.
सोमवार (27) अप्रैल को पीसीबी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि रिटायर्ड (जस्टिस) फजल ए मीरन की अध्यक्षता में उमर अकमल पर तीन साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है. वह तीन साल तक पाकिस्तान के लिए क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से दूर रहेंगे.

