BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सब्जी खरीदने के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़, पुलिस-प्रशासन ने सख्ती से बंद कराई दुकानें, सड़कों पर हुई भीड़

by bnnbharat.com
March 24, 2020
in Uncategorized
सब्जी खरीदने के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़, पुलिस-प्रशासन ने सख्ती से बंद कराई दुकानें, सड़कों पर हुई भीड़

आम दिनों की तरह घरों से बाहर निकल आए लोग, सब्जी लेने के लिए लगी भीड़

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए राजधानी रांची में मंगलवार को लॉकलाउन का दूसरा दिन है. सुबह सब्जी बाजारों में आम दिनों की तरह भीड़ देखी गई. सड़क पर भी वाहनों की ठीक-ठाक भीड़ नजर आई पर पुलिस-प्रशासन की सख्ती के बाद स्थिति बिल्कुल बदल गई.

सड़कों पर जनता कर्फ्यू सा सन्नाटा भी नजर आया. वहीं, रसोई गैस की सप्लाई डोर-टू-डोर करने के बजाय गैस एजेंसियां सड़क पर भीड़ लगाकर सिलेंडर बांट रही थी. हालांकि पुलिस-प्रशासन ने सख्ती के साथ लोगों को घरों में रहने की अपील की.

Also Read This: कोरोना वायरस भारत में अब 2nd स्टेज में, 3/4 स्टेज में पंहुचा तो दुनिया में सबसे ज्यादा मौते होगी भारत में

अल्बर्ट एक्का चौक पर बैरिकेडिंग लगाई गई है. पुलिस की पूरी टीम सभी वाहनों की जांच कर रही है. लोगों से पूछताछ कर रही हैं कि वे कहां से आ रहे हैं, कहां जा रहे हैं, क्यों जा रहे हैं ? हालांकि इस दौरान अधिकतर लोग यह बोलते दिखे कि जरूरी काम है, कार्यालय जा रहे हैं तो किसी ने हॉस्पिटल जाने की बात बताई.

इधर, पुलिस के समझाने के बाद कई लोग वापस लौट गए. फिलहाल शहर की स्थिति यह है कि अपर बाजार, पंडरा बाजार समिति में काफी कम लोग दिखे. दुकानें भी काफी कम खुली हुई है. लोग राशन सामग्री की खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं लेकिन इनकी संख्या काफी कम है.

Also Read This: WHO ने की भारत की तारीफ, कहा- कोरोना को रोकना अब आपके हाथ में 

रांची की गलियों में पुलिस पेट्रोलिंग कर घर से लोगों के नहीं निकलने की अपील कर रही है. माइक से एनाउंस किया जा रहा है. डोरंडा इंस्पेक्टर शैलेश कुमार खुद लोगों को आग्रह किया कि लोग घर में रहे. खुद सुरक्षित रहे और दूसरों को भी सुरक्षित रहने दें. बिना कारण निकलने पर कानूनी कार्रवाई की जाने की जानकारी भी दी जा रही है. पुलिस की इस पहल का शहर में असर भी दिख रहा है. सड़कें सुनसान है. आम दिनों के मुकाबले आज काफी कम भीड़ है. बाजार में भी सिर्फ किराने की दुकान खुली है. कुछ ही सब्जी और फल दुकानें भी खुली हुई है.

Also Read This: कोरोना वायरस के शिकार हुए शख्स का शव उनके परिजनों को नहीं सौंपेगी सरकार 

लॉक डाउन में भी सरकारी आदेश की उड़ रही धज्जियां

वहीं, अपर मार्केट में सोमवार की तुलना में कम लोगों की भीड़ देखी गई. इधर, गैस एजेंसी संचालक नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं. इसमें आम लोग भी शामिल हो रहे हैं. मंगलवार को ऐसा ही नजारा राजधानी की सड़कों पर दिखा, जब जरूरी सेवा में शामिल रसोई गैस की सप्लाई डोर टू डोर करने के बजाय गैस एजेंसियां सड़क पर भीड़ लगाकर सिलेंडर बांट रही थी. लालपुर चौक स्थित एक गैस एजेंसी द्वारा सड़कों पर ही लाइन लगाकर सिलेंडर का वितरण किया गया. सड़कों पर लोग निकले हालांकि पुलिस उन्हें कई स्थानों पर रोक कर घर वापस भेजने का प्रयास करती दिखी.

बंगाल ने रोका, रूट बदल रांची पहुंची ट्रेन

पुणे से गुवाहाटी जाने वाली ट्रेन नंबर 01071 को बंगाल से होकर जाना था, मगर प. बंगाल सरकार के एंट्री न देने पर ट्रेन रांची होकर गई.

Also Read This: कोविड-19 के नमूने की जांच नहीं करेंगे निजी लेबोरेटरी 

स्टॉक के बावजूद बढ़े खाद्यान के दाम

सरकार के मुताबिक राज्य में खाद्यान का पर्याप्त स्टॉक है, इसके बावजूद राज्य में खाद्यान व सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं.

राशन कार्डधारियों को 2 माह का राशन

राशन कार्डधारियों को दो माह का राशन मिलेगा. विधानसभा 5 दिन पहले ही स्थगित हो गई. आज से हर शाम 6 बजे सीएम का जनता बुलेटिन होगा.

Also Read This: आज रिहा हो सकते हैं उमर अब्दुल्ला 

रिम्स में आज से जांच, 5 घंटे में रिपोर्ट

रिम्स में भी मंगलवार से कोरोना वायरस संदिग्धों की जांच शुरू हो जाएगी. 5 घंटे में रिपोर्ट मिलेगी. इससे पहले राज्य में सिर्फ एमजीएम जमशेदपुर में सैंपल जांच हो रही थी. 16 की रिपोर्ट पेंडिंग है.

लॉकडाउन तोड़ने पर 7 दुकानों और 25 लोगों पर केस दर्ज

रांची समेत सभी जिलों में धारा-144 लागू हो चुकी है. लॉकडाउन के उल्लंघन पर सोमवार को 6 केस दर्ज हुए.  इनमें 7 दुकानें व 25 लोग शामिल हैं.

Also Read This: दिल्ली: शाहीन बाग के बाद सीलमपुर, जामिया और हौजरानी से हटाए गए प्रदर्शनकारी 

बेवजह बाहर दिखे तो आप 6 माह के लिए जेल भी जा सकते हैं

लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वालाें पर महामारी राेग कानून-1897 के उल्लंघन का केस दर्ज हो रहा है. यह आईपीसी की धारा-188 के तहत दंडनीय है. इसके तहत उल्लंघन करने वाले काे 6 माह तक की जेल या एक हजार रुपए जुर्माना या दाेनाें सजाएं साथ हाे सकती हैं. केंद्रीय गृह सचिव ने सभी राज्याें के डीजीपी के साथ वीडियाे काॅन्फ्रेंसिंग में निर्देश दिए कि लाॅकडाउन काे पूरी सख्ती के साथ लागू किया जाए. लोग नहीं मानें तो अन्य राज्याें में भी जल्द कर्फ्यू लग सकता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वन विभाग: वनपाल के 78 व वनक्षेत्र पदाधिकारी के 62 फीसदी पद खाली

Next Post

CM ने की बिलासपुर में फंसे लोगों की मदद की अपील

Next Post
CM ने की बिलासपुर में फंसे लोगों की मदद की अपील

CM ने की बिलासपुर में फंसे लोगों की मदद की अपील

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d