जावेद अख्तर,
गोड्डा: महागामा अनुमंडल स्थित हनवारा मंडल के विभिन्न गांवों में नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के सकारात्मक पक्ष अधिनियम में उल्लेखित तथ्यों से संबंधित पत्रक सोमवार को भाजपा मंडल महामंत्री संतोष कुमार के नेतृत्व में वितरित किया गया.
मंडल महामंत्री संतोष कुमार ने कहा कि यह अधिनियम नागरिकता देने के लिए है ना कि नागरिकता छिनने के लिए, नागरिकता संशोधन अधिनियम की सहायता से पाकिस्तान अफगानिस्तान बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न के कारण वहां से विस्थापित हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध, पारसी धर्म के लोगों को भारत की नागरिकता दी जाएगी.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राजनीति की तुष्टीकरण करती है तथा उक्त अधिनियम के तहत लोगों को दिग्भ्रमित करना चाह रही है. भाजपा पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है तथा कांग्रेस के जो मंसूबे हैं वह सफल होने नहीं दिया जाएगा.
भाजपा पार्टी सबका सम्मान करती है. हम सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर नागरिकता संशोधन के बारे में बताएंगे.
इस दौरान संतोष साह भाजपा मंडल महामंत्री हनवारा, गगन भगत, सीनियर साह, अरुण कुमार साह, नरोत्तम कुमार, अजय भगत, लालेश भगत, संजय भगत व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.