रांची: झारखंड में 13 ट्रेनों के परिचान को रेल मंत्रालय ने मंजूरी दी है. रांची रेलमंडल से चलने वाली 10 ट्रेनों के परिचालन पर भी सहमति बनी है.
कौन ट्रेन कहां से कब-कब चलेगी–
- रांची-दुमका स्पेशल ट्रेन दो जनवरी से प्रतिदिन अगले आदेश तक चलेगी. यह ट्रेन रांची से रात्रि 9.30 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 7.25 बजे दुमका पहुंचेगी. वहीं दुमका से 3 जनवरी से चलेगी. दुमका से यह ट्रेन शाम 6.55 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन 3.55 बजे पहुंचेगी.
- टाटा-हटिया मेमू 4 जनवरी से प्रतिदिन चलेगी. यह ट्रेन टाटा से सुबह 5.40 बजे रवाना होगी और सुबह 10.45 बजे पहुंचेगी. हटिया से यह ट्रेन 3 जनवरी से शाम 6.10 बजे रवाना होगी और रात 11 बजे टाटा पहुंचेगी.
- 4 जनवरी से रांची टोरी-मेमू प्रतिदिन रांची से सुबह 8.55 बजे प्रस्थान करेगी और टोरी सुबह 11.30 बजे पहुंचेगी. टोरी से दोपहर 12 बजे प्रस्थान करेगी और रांची दोपहर 2.25 बजे पहुंचेगी.
- लोहरदगा मेमू 2 जनवरी से प्रतिदिन दोपहर 2.55 बजे रवाना होगी और लोहरदगा शाम 4.20 बजे पहुंचेगी. लोहरदगा से यह ट्रेन शाम 4.45 बजे रवाना होगी और शाम 6.20 बजे पहुंचेगी.
- खड़गपुरी-रांची मेमू ट्रेन भी 2 जनवरी से खड़गपुर से सुबह 4.40 बजे रवाना होगी और दोपहर 12.35 बजे रांची पहुंचेगी. 4 जनवरी से रांची से शाम 5.40 बजे प्रस्थान करेगी और खड़गपुर रात 10.55 बजे पहुंचेगी.
- लोहरदगा मेमू प्रतिदिन 4.50 बजे रवाना होगी और 6.20 बजे पहुंचेगी. इसके अलावा लोहरदगा के लिए अन्य ट्रिन भी ट्रेन चलाई जाएगी.
- हटिया-राउरकेला 2 जनवरी से प्रतिदिन शाम 7 बजे प्रस्थान करेगी और रात्रि 11.15 बजे राउरकेला पहुंचेगी.
- हटिया-टाटा पैसेंजर प्रतिदिन 4.25 बजे रवाना होगी और 10.30 बजे पहुंचेगी.
- आद्रा-बरकाकाना मेमू स्पेशल ट्रेन सप्ताह में 6 दिन आद्रा से 4.45 बजे रवान होगी और बरकाकाना 9.45 बजे पहुंचेगी.