रांची: झारखंड विकास युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार झारखंड विकास युवा मोर्चा रांची महानगर जिला अध्यक्ष के रूप में राम मनोज साहू को मनोनीत किया एवं झारखंड विकास युवा मोर्चा रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष कुणाल सहदेव को मनोनीत किया गया.
इनके मनोनयन पर पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष विनोद शर्मा प्रधान महासचिव अभय सिंह केंद्रीय महासचिव राजीव रंजन मिश्रा ,संतोष कुमार ,सरोज सिंह ,जितेंद्र कुमार रिंकू , सुनीता सिंह ,मोहम्मद तोहिद आलम, संपत्ति देवी, केंद्रीय कोषाध्यक्ष संजय टोप्पो, महिला मोर्चा केंद्रीय अध्यक्ष सुचिता सिंह, मीडिया प्रभारी सूरज टोपों, केंद्रीय प्रवक्ता जीवन सिंह सोलंकी, बजरंग गुप्ता ने खुशी जाहिर की है और आशा व्यक्त की है कि इनके नेतृत्व में युवा मोर्चा पार्टी के आंदोलन को जन जन तक पहुंचाएगी एवं युवाओं के समस्याओं को बेहतरीन ढंग से सरकार के समक्ष रखने का काम करेगी.