BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विधानसभा चुनाव 2019 में रांची का रिकॉर्ड

by bnnbharat.com
December 13, 2019
in Uncategorized
विधानसभा चुनाव 2019 में रांची का रिकॉर्ड

विधानसभा चुनाव 2019 में रांची का रिकॉर्ड

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: विधानसभा चुनाव 2019 में रांची जिले के सभी 7 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान संपन्न हो गया. 7 दिसंबर को तमाड़ और मांडर विधानसभा क्षेत्र में वोट डाले गए, जबकि 12 दिसंबर को बाकी बचे 5 विधानसभा क्षेत्रों सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया और कांके में वोट डाले गए. विधानसभा चुनाव के दूसरे और तीसरे चरण के मतदान के दौरान संपन्न हुई चुनावी प्रक्रिया में रांची जिला ने एक और रिकॉर्ड बनाया है. पूरी मतदान प्रक्रिया के दौरान सभी 7 विधानसभा क्षेत्रों में सबसे कम ईवीएम और वीवीपैट का रिप्लेसमेंट किया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने इस उपलब्धि पर संबंधित कोषांग की कार्यप्रणाली और कोषांग के वरीय प्रभारी सहित पूरी टीम की प्रशंसा की है.

सात विधानसभा क्षेत्रों के कुल 2771 बूथों में 3569 बैलट यूनिट, 2771 कंट्रोल यूनिट और 2771 वीवीपैट उपयोग में लाए गए. मॉक पोल के दौरान सभी विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर कुल 12 बैलट यूनिट, 15 कंट्रोल यूनिट और 17 वीवीपैट बदले गए. हटिया में एक बैलट यूनिट, एक कंट्रोल यूनिट और दो वीवीपैट बदले गए जबकि खिजरी में कोई बैलट यूनिट, कंट्रोल यूनिट या वीवीपैट नहीं बदला गया.

प्रतिशत की बात करें तो मॉक पोल के दौरान सभी विधानसभा क्षेत्रों में 0.34% बैलेट यूनिट, 0.54% कंट्रोल यूनिट और 0.61% वीवीपैट का रिप्लेसमेंट किया गया.

मतदान के दौरान सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में 13 बैलट यूनिट, 11 कंट्रोल यूनिट और 31 वीवीपैट बदले गए. तमाड़ में कोई भी बैलेट यूनिट या कंट्रोल यूनिट नहीं बदला गया जबकि सिर्फ तीन वीवीपैट बदले गए. खिजरी में सिर्फ एक वीवीपैट बदला गया.

प्रतिशत की बात करें तो मतदान के दौरान सभी विधानसभा क्षेत्रों में 0.36% बैलेट यूनिट, 0.40% कंट्रोल यूनिट और सिर्फ 1.12 फ़ीसदी वीवीपैट बदला गया.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची ने राय महिमापत रे ने मतदान शांतिपूर्ण वातावरण में कराने पर पूरी टीम को बधाई दी है, उन्होंने सभी कोषांगों, पदाधिकारियों/कर्मचारियों के कार्य की सराहना की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दो बच्चियों के साथ निर्भया कांड दुहराने की आशंका

Next Post

मनरेगा की 5 योजनाओं पर बिचौलियों ने किया कब्जा

Next Post
मनरेगा की 5 योजनाओं पर बिचौलियों ने किया कब्जा

मनरेगा की 5 योजनाओं पर बिचौलियों ने किया कब्जा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d