BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आईआईएम धनबाद से छीनकर रांची शिफ्ट हो गया, हवाईअड्डा बोकारो तथा एआईएमएस देवघर शिफ्ट हुआ: ब्रजेन्द्र सिंह

by bnnbharat.com
November 23, 2019
in Uncategorized
आईआईएम धनबाद से छीनकर रांची शिफ्ट हो गया, हवाईअड्डा बोकारो तथा एआईएमएस देवघर शिफ्ट हुआ: ब्रजेन्द्र सिंह

आईआईएम धनबाद से छीनकर रांची शिफ्ट हो गया, हवाईअड्डा बोकारो तथा एआईएमएस देवघर शिफ्ट हुआ: ब्रजेन्द्र सिंह

Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद: भाजपा सरकार ने धनबाद को भी स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल की थी. धनबाद स्मार्ट सिटी नहीं बना पर जाम सिटी जरूर बन गया है. बैंक मोड़ से श्रमिक चौक तक रोजाना जाम लगता है. लोगो को कोर्ट, ऑफिस, स्कूल, कॉलेज प्रतिष्ठान पहुंचने में विलंब का सामना करना पड़ता है.

शनिवार को महागठबंधन की प्रेस वार्ता में उक्त बांते कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह ने कही. उन्होंने कहा आईआईएम धनबाद से छीनकर रांची शिफ्ट हो गया. हवाईअड्डा बोकारो तथा एआईएमएस देवघर शिफ्ट हुआ. यहां के एमपी, एमएलए फेल साबित हुए. यहां के एमपी, एमएलए पांच साल के कार्यकाल में केवल दुकान, मकान, होटल का फीता ही काटने का काम किया है.

उन्होंने कहा भाजपा सरकार में सरकारी स्कूलों को बंद करके शराब दुकान खोलने का काम हुआ. उन्होंने कहा कि धनबाद के छह विधानसभा समेत झारखण्ड के सभी 81 सीट पर महागठबन्धन मुस्तेदी के साथ चुनाव लड़ेगी. जनवरी में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबन्धन की सरकार बनेगी.

उन्होंने कहा कि धनबाद से महागठबन्धन के प्रत्याशी मन्नान मल्लिक की जीत पक्की है. उनके जीतने के साथ ही धनबाद से जाम की समस्या को स्वतः ही दूर कर लिया जाएगा साथ ही यहां पार्किंग की व्यवस्था भी बहाल की जाएगी. उन्होंने कहा केवल विकास और विकास के वादे के साथ महागठबन्धन चुनाव में उतरेगी.

ब्रह्मर्षि समाज का कांग्रेस से नाराज चलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें मना लिया जाएगा. ब्रह्मर्षि समाज एक सामाजिक संस्था है. ऐसे और भी कई जातिगत सामाजिक संस्था कांग्रेस में है. वे सभी कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में खड़े है. कांग्रेस एक राजनीतिक पार्टी है. उन्होंने सुरेश बैठा जैसे कई ऐसे उदाहरण दिए जिसमे बताया कि उन उम्मीदवारों को भी पार्टी ने बैठाने का काम किया है.

महागठबन्धन के धनबाद विधानसभा से प्रत्याशी मन्नान मल्लिक ने संक्षेप में अपनी बात को रखते हुए कहा कि मैं धनबाद में विकास करूंगा यह जनता को विश्वास दिलाना चाहता हुं.

राजद जिला अध्यक्ष तारकेश्वर यादव ने कहा कि इस बार गठबंधन सरकार का आना तय है. जेएमएम देबू महतो ने कहा कि जिले में पानी की विकट स्थिति है. लोगो का आधे दिन पानी की जुगाड़ में गुजर जाता है. प्राइवेट स्कूल की बढ़ती फीस अभिभावकों के लिए मुसीबत का पहाड़ बन रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को मिली मतदान की महत्वपूर्ण जानकारी

Next Post

भाजपा नेता व पिपरा प्रखंड प्रमुख संध्या देवी के पति मोहन गुप्ता की गोली मारकर हत्या

Next Post
भाजपा नेता व पिपरा प्रखंड प्रमुख संध्या देवी के पति मोहन गुप्ता की गोली मारकर हत्या

भाजपा नेता व पिपरा प्रखंड प्रमुख संध्या देवी के पति मोहन गुप्ता की गोली मारकर हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d