BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

खुलासा: राजधानी को उड़ाने और पुलिस को धमकी भरा मेल भेजने वाला शख्स निकला योग शिक्षिका का भाई

पुलिस जांच में हुआ खुलासा

by bnnbharat.com
August 5, 2020
in समाचार
खुलासा: राजधानी को उड़ाने और पुलिस को धमकी भरा मेल भेजने वाला शख्स निकला योग शिक्षिका का भाई
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: राजधानी और यहां के धार्मिक स्थलों को उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स की पहचान कर ली गई है. उसका नाम राशिद रिजा है और वह सुरक्षा की गुहार लगाने वाली योग शिक्षिका राफिया नाज का भाई है. उसने अलग-अलग मेल आईडी से शहर के धार्मिक स्थलों को उड़ाने की धमकी पुलिस को दी थी. पुलिस की जांच में इसका खुलासा हुआ है. इस संबंध में रांची पुलिस को एक रिपोर्ट सौंपी गई है इसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं.

रांची पुलिस को मेल आईडी asfamkhan57sr@gmail.com  से एक धमकी भरा मेल मिला था जिसमें कहा गया था कि कि रांची के धार्मिक स्थानों पर बम विस्फोट होने वाला है. रहमत कॉलोनी डोरंडा में योजना बनाई जा रही है. रहमत कॉलोनी एसएस से डिश केबल वाला का भाई आबिद और अन्य लोग योजना बना रहे हैं.

मेल आईडी rameshkumar dubey@gmail.com से फिर एक मेल आया था. इसमें कहा गया था कि रहमत कॉलोनी में हत्या और विस्फोट की बड़ी योजना बनाई जा रही है कुछ लोग हैं जिन्होंने खास स्थान को लक्षित करने के लिए योजना बनाई है. वह निश्चित रूप से आईएसआई से जुड़े हुए हैं. उन लोगों को पकड़ा जाना चाहिए ताकी विस्फोट रोका जा सके.

धनबाद में 19 फरवरी 2019 को रेलवे ट्रैक पर बम कांड हुआ था जो इनके द्वारा ही किया गया था. यह प्रमाणिक जानकारी है जो दे रहा हूं इसके बाद पुलिस आबिद नामक व्यक्ति को गिरफ्तार करें या शहर में विस्फोट होने दे. इसके बाद पुलिस को एक और मेल आता है जिसमें इसी तरह की धमकी दी जाती है.

मेल की हुई जांच

रांची पुलिस को मिले मेल की जांच हुई साइबर सेल के सहयोग से जांच की गई जांच करते अधिकारी ने जांच के क्रम में आबिद कमर से पूछताछ की. पता चला कि आबिद कमर 5 भाई हैं. इसमें सैयद बद्युजमा जो डिश केबल का व्यापार करता है. दूसरा शाहिद मांडू में नाजिर के पद पर कार्यरत है. तीसरा साजिद इकबाल स्वास्थ्य विभाग सरायकेला में कार्यरत है. चौथा सैयद खालिद विकलांग है. वही रिक्शा चलाकर परिवार चलाता है. पांचवा वेद डोरंडा में टाइल्स की दुकान चलाता है. जांच में इनके खिलाफ आरोपों की कोई पुष्टि नहीं हुई. इसके बाद अधिकारियों को शक हुआ किसके पीछे कोई और है इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी फिदा हुसैन के बारे में पता लगाया. मेल भेजने में इसका कोई हाथ नहीं पाया गया.

क्या है रिपोर्ट में

रांची पुलिस को मई 2019 में भेजी गई जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि ईमेल आईडी खोलने के लिए जिस फोन नंबर का उपयोग किया गया वह फोन नंबर राशिद रिजा  के नाम से आवंटित है जो डोरंडा रहमत कॉलोनी का रहने वाला है. उसकी दो बहन है जिसमें एक योग शिक्षिका भी है. रिजा ने जांच अधिकारी को बताया कि सभी मेल इनके द्वारा ही अलग-अलग आईडी बनाकर भेजे गए हैं.

जांच के दौरान पता चला कि असूस कंपनी का लैपटॉप जिओ फाई का डोंगल सिम और बीएसएनएल का सिम लगा असूस का मोबाइल सेट है. राशिद ने यह भी बताया कि उसकी बहन को पिछले दिनों धमकी भरा फोन आया था. उसे आबिद कमर और फिदा हुसैन पर शक था. इसलिए उसमें इस तरह का मेल भेजा है. पुलिस ने फिदा हुसैन और आबिद कमर की जांच की. लेकिन कुछ नहीं मिला. इस मामले में अब योग शिक्षिका का भाई फंस गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लीज की जमीन पर खेती कर युवा बन रहे आत्मनिर्भर

Next Post

PM मोदी राम जन्मभूमि का दौरा करने वाले पहले प्रधानमंत्री: CM योगी

Next Post
कोविड-19 महामारी में फिलहाल कोई नया ‘Tax’ नहीं: CM योगी

PM मोदी राम जन्मभूमि का दौरा करने वाले पहले प्रधानमंत्री: CM योगी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d