BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अधिकारियों के लिए मायने नहीं रखता SC का आदेश

by bnnbharat.com
March 2, 2020
in समाचार
अधिकारियों के लिए मायने नहीं रखता SC का आदेश

अधिकारियों के लिए मायने नहीं रखता SC का आदेश

Share on FacebookShare on Twitter

हजारीबाग: जिला प्रशासन के अधिकारी सुप्रीम कोर्ट का आदेश भी मायने नहीं रखता है. कोर्ट ने निर्देश दिया है कि तालाबों पर किसी तरह का अतिक्रमण नहीं हो. इसके बाद भी तालाबों पर धड़ल्ले से अतिक्रमण जारी है. कई तालाबों पर अब आलीशान भवन बन गये हैं. सब कुछ जानते हुए भी अधिकारी चुप्पी साधे रहते हैं. इसके कारण अतिक्रमण का सिलसिला जारी और तालाब विलुप्त होते जा रहे हैं.

ये है जिलों में तालाबों की स्थिति-

जि‍ले में 1274 सरकारी और 2716 गैर सरकारी तालाब हैं. सरकारी तालाबों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. अतिक्रमणकारियों के कारण तालाब विलुप्त होते जा रहे है. कई जगहों पर जहां पहले तालाब हुआ करता था, अब वहां आलीशान भवन दिखाई दे रहे हैं. बिचौलिये और पदाधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी जामीनों का अतिक्रमण किया गया है.

तालाबों के अतिक्रमण को लेकर SC का है सख्त निर्देश-

उच्चतम न्यायालय ने सभी राज्यों के मुख्य सचिव को तालाबों को लेकर निर्देश जारी किया है. इसके तहत राज्यों को तालाबों का अतिक्रमण रोकने के लिए त्वरित और कड़ी कार्रवाई करनी है. इसके साथ ही समय-समय पर सुप्रीम कोर्ट को यह बताना है कि तालाबों का अतिक्रमण रोकने के लिए उन्होंने क्या-क्या कदम उठाये हैं.

इनकी याचिका पर की सुनवाई-

जगपाल सिंह एवं अन्य बनाम पंजाब सरकार (सिविल अपील संख्या 1132/2011), एचएल तिवारी बनाम कमला देवी (एआइआर 2001 एससी 3215) आदि विभित्र मुकदमों में सुनवाई के दौरान उच्चतम न्यायालय ने यह व्यवस्था दी है कि तालाब को भरकर उस पर भवन या उससे संबंधित किसी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता है.

ग्राम सभा एवं पंचायत की जमीन निजी या व्यावसायिक उद्यम के लिए नहीं दी जा सकती है. यदि राज्य सरकारें और अन्य प्राधिकार ऐसा करते हैं तो वह पूर्णत: गैरकानूनी है. कोर्ट का मानना है कि तालाब संविधान के अनुच्छेद 21 में प्रदत्त आजीविका के अधिकार को संपोषित करता है.

अधिकारी साधे हुए हैं चुप्पी-

जिले में अतिक्रमण का लिस्ट बहुत बड़ी है. कुछ को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई भी शुरू हुई थी. अभी तक जगहों से अतिक्रमण नहीं हटाया जा सकता है. इन सभी मामलों की जानकारी SDO को भी है. इसके बावजूद इस अब तक मामला ठंडे बस्ते में है.

इन तालाबों पर भी हुए हैं अतिक्रमण-

  • कोर्रा का कृष्णा पूरी तालाब लगभग विलुप्त
  • पुलि‍स लाइन से सटे शांति नर्सिंग होम के पूर्व दिशा के तालाब
  • दीप बाबू तालाब
  • ओकनी तालाब
  • हुड़हुड़ू तालाब
  • संत माइकल स्कूल कैंपस के अंदर का तालाब
  • हॉली क्रॉस स्कूल के अंदर का तालाब
  • हॉली क्रॉस स्कूल का सरकारी नाला
  • धोबिया तालाब
  • झिंझरिया नाला
  • जबड़ा (कोर्रा) में प्रकाश गुप्ता के घर के बगल का तालाब
  • इंटर साइंस कॉलेज के बगल का तालाब
  • सार्ले में बुंदेल नगर से शुरू हुई नदी और नाला

Also Read This:-पदाधिकारियों के बदलते ही बदल जाते है अतिक्रमण के नियम

Also Read This:-सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर ठाठ से चल रहा है हजारीबाग का ए.के. इंटरनेशनल होटल

Also Read This:-झारखंड में खास महल लीजधारकों को कब मिलेगा मालिकाना हक

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोनावायरस : इटली में फंसे भारतीय छात्रों ने सरकार को भेजा SOS मैसेज, लगाई मदद की गुहार

Next Post

निर्भया केस : सुप्रीम कोर्ट ने पवन की क्यूरेटिव पिटीशन खारिज की

Next Post
निर्भया केस : सुप्रीम कोर्ट ने पवन की क्यूरेटिव पिटीशन खारिज की

निर्भया केस : सुप्रीम कोर्ट ने पवन की क्यूरेटिव पिटीशन खारिज की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d