कोहिमा(नगालैंड): 22 अगस्त को सुरक्षा बलों ने नगालैंड के जुनहेबोतो जिले में खोलेबोतो के पास एक हथियार डीलर को पकड़ा. आरोपी के पास से एक एके-47 राइफल, तीन मैगजीन और 60 जिंदा कारतूस बरामद हुए.
इसके अलावा उसके पास से एमके-3 राइफल के साथ एक मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए. भारतीय सेना की पूर्वी कमान ने इसकी जानकारी दी है.

