BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सेंसेक्स 164 अंकों की बढ़त के साथ खुला, निफ्टी में भी 11000 की तेजी

by bnnbharat.com
August 27, 2019
in समाचार
सेंसेक्स 164 अंकों की बढ़त के साथ खुला, निफ्टी में भी 11000 की तेजी

Sensex opened by 164 points; Nifty also gained 11000

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई : घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को फिर मजबूत कारोबारी रुझान के बीच प्रमुख संवेदी सूचकांकों में बढ़त का सिलसिला जारी रहा. सेंसेक्स 164 अंकों की बढ़त के साथ 37,658.48 पर खुला, जबकि निफ्टी ने 48.70 अंकों की तेजी के साथ 11,106.55 से कारोबार की शुरुआत की. पिछले सत्र में भारतीय शेयर बाजार ने सरकार द्वारा अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए किए गए उपायों का जश्न मनाया और सेंसेक्स और निफ्टी ने दो फीसदी से ज्यादा की छलांगें लगाई.

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.48 बजे 69.73 अंकों यानी 0.19 फीसदी की तेजी के साथ 37,563.85 पर कारोबार कर रहा था. जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी 34.20 अंकों यानी 0.31 फीसदी की तेजी के साथ 11,092.05 पर बना हुआ था.

सरकार द्वारा बीते सप्ताह सरचार्ज वापस लेने की घोषणा समेत आर्थिक सुधार उपायों का शेयर बाजार ने दिल खोल कर स्वागत किया है, जिसके बाद मंगलवार को लगातार तीसरे सत्रों में सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त का सिलसिला जारी रहा. उधर, अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव कम करने की दिशा में फिर बातचीत की मेज पर आने की कवायद होने से दुनिया के अन्य बाजारों में भी तेजी का रुझान रहा.

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने दीर्घावधि और अल्पावधि पूंजीगत लाभ अर्थात कैपिटल गेंस पर सरचार्ज में की गई वृद्धि शुक्रवार को वापस लेने की घोषणा की. साथ ही, वित्तमंत्री ने बैंकों की पूंजी बढ़ाने के लिए बैंकों को तत्काल 70,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त पूंजी प्रदान करने का एलान किया.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गिरिडीह में भीड़ ने बच्चा चोर समझ कर दी महिला की पिटाई, रोते बच्चे को चुप करा रही थी महिला

Next Post

ट्रम्प करेंगे पुतिन को 2020 के जी 7 में आमंत्रित

Next Post
ट्रम्प करेंगे पुतिन को 2020 के जी 7 में आमंत्रित

ट्रम्प करेंगे पुतिन को 2020 के जी 7 में आमंत्रित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d