BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अंकेक्षण में गड़बड़ी पाये जाने पर एसएमसी कमेटी होगी भंग

by bnnbharat.com
December 6, 2019
in Uncategorized
अंकेक्षण में गड़बड़ी पाये जाने पर एसएमसी कमेटी होगी भंग

अंकेक्षण में गड़बड़ी पाये जाने पर एसएमसी कमेटी होगी भंग

Share on FacebookShare on Twitter
  • राज्य शिक्षा एव साक्षरता विभाग के राज्य मध्यान भोजन प्राधिकरण के निदेशक आदित्य कुमार आनंद पहुंचे लातेहार
  • मध्यान भोजन योजना अंतर्गत प्रमंडललीय बैठक में की शिरकत
  • संचालित मध्याह्न भोजन की समीक्षा की
  • मध्याह्न भोजन बंद होने पर बीईईओ होंगे दोषवार
  • प्रत्येक विद्यालय को दिया सोशल आडिट एवं वैधानिक अंकेक्षण कराने का निर्देश

लातेहार : राज्य शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के राज्य मध्यान भोजन प्राधिकारण सह प्राथमिक निदेशक आदित्य कुमार आनंद शुक्रवार को लातेहार पहुंचे जहां उन्होंने समाहरणालय स्थित सभागार में प्रमंडलस्तरीय बैठक में शिकरत की एवं विद्यालय में संचालित मध्यान भोजन की गहन समीक्षा की। बैठक में श्री आनंद ने सबसे पहले जिलावार संचालित मध्यान भोजन की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देशित किया एवं स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी विद्यालय में अगर मध्यान भोजन बंद होता है तो इसकी जिम्मेवारी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी पर होगा।

उन्होंने कहा कि विद्यालय में अगर किसी प्रकार के गबन संबंधित मामले आते है तो इसकी जानकारी तत्काल उच्च पदाधिकारियों को देकर संबंधित शिक्षक एवं एसएमसी कमेटी के सदस्य पर कार्रवाई की अनुंशसा होगी। साथ ही ऐसा नहीं होने पर कार्रवाई की अनुंशसा नहीं करने वाले पदाधिकारी को ही दोषी मान कर सीधी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में श्री आनंद के द्वारा सभी विद्यालय के शिक्षको का सोसल ऑडिट एवं वैधानिक अंकेक्षण का निर्देश दिया वहीं जिन विद्यालय में सोसल ऑडिट किया गया उसका एटीआर का अनुपालन प्रतिवेदन एक सप्ताह के अंदर सौंपने का निर्देश दिया।

बैठक में उन्होंने कहा कि जिन विद्यालय में अधिक दिनों से मध्याह्न भोजन बंद पड़ा है वैसे विद्यालय को चिन्हित कर विद्यालय के प्रधानाध्यापक को तत्काल सेवा से बर्खास्त करने एवं एसएमसी को भंग करने को लेकर सभी डीएसई को निर्देशित किया। साथ ही सभी डीएसई को निर्देश दिया गया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक के द्वारा पांच हजार से अधिक राशि का भुगतान चेक के माध्यम से करवाना सुनिश्चित किया जाय । बैठक में मध्याह्न भोजन संबंधित अन्य कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। मौके पर शिक्षा विभाग के उप निदेशक ए विजय विलूग,राज्य सोसल ऑडिट प्रोग्राम एक्सक्यूटिव साहेब यादव, डीएसई छठु विजय सिंह, गढ़वा डीएसई अखिलेश कुमार,एडीपीओ शिव मल्लिक, एपीओ रोज मिंज, डीआरपी प्रवीण कर्ण, आश्रिता तिर्की, बीआरपी अखिलेश कुमार सिन्हा समेत प्रमंडल के सभी बीईईओ कर्मी मौजूद थे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तोरपा विधानसभा: अपने ही बागी बनकर उड़ा रहे हैं नींद

Next Post

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को हाईकोर्ट का झटका, दुमका कोषागार मामले में जमानत याचिका खारिज

Next Post
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को हाईकोर्ट का झटका, दुमका कोषागार मामले में जमानत याचिका खारिज

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को हाईकोर्ट का झटका, दुमका कोषागार मामले में जमानत याचिका खारिज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d