शिवपुरी: जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 237.9 मि.मी. वर्षा हुई है. भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है. गत वर्ष जिले में कुल 1049.16 मि.मी. वर्षा रिकाॅर्ड की गई थी. उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 126.60 मि.मी., बैराड़ में 265 मि.मी., पोहरी में 170 मि.मी., नरवर में 139 मि.मी., करैरा में 159.4 मि.मी., पिछोर में 90.9 मि.मी., कोलारस में 142 मि.मी., बदरवास में 185.50 मि.मी. एवं खनियांधाना में 129 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है.