सुखदेव भगत बतौर भाजपा उम्मीदवार बुधवार सुबह लोहरदगा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे. भाजपा-आजसू गठबंधन के बनते बिगड़ते समीकरण के बीच भाजपा ने देर रात उन्हें प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया. भाजपा आलाकमान के निर्देश पर पार्टी की प्रदेश इकाई की ओर से सुखदेव भगत को ये सूचना रात 1.05 बजे मिली. उन्हें सिम्बल के लिए रांची बुलाया गया. सूचना मिलते ही सुखदेव रांची के लिए रवाना हुए और सिम्बल लेकर लोहरदगा वापस लौट गए। सुखदेव भगत के प्रत्याशी बनाये जाने के साथ ही यह तकरीबन तय हो गया कि भाजपा और आजसू की राहें जुदा जुदा हो गई हैं. लोहरदगा के साथ, साथ हुसैनाबाद सीट के लिए भी भाजपा बुधवार को नामांकन दाखिल करेगी. हालांकि भाजपा ने देर रात तक अन्य प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की थी.