BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

टेलीकॉम का संकट गहरा, राहत जरूरी: पूर्व वित्त सचिव

by bnnbharat.com
February 20, 2020
in समाचार
टेलीकॉम का संकट गहरा, राहत जरूरी: पूर्व वित्त सचिव

टेलीकॉम का संकट गहरा, राहत जरूरी: पूर्व वित्त सचिव

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) भुगतान को लेकर संघर्ष कर रहींटेलीकॉम कंपनियों को मोदी सरकार के पूर्व वित्त सचिव का साथ मिला है. पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने अपने ब्‍लॉग में लिखा कि सरकार को AGR के तहत मूल राशि के भुगतान को लेकर वन टाइम सेटलमेंट प्‍लान की पेशकश करनी चाहिए. इसके साथ ही ब्याज और जुर्माने से छूट देनी चाहिए.

गर्ग के मुताबिक देश में टेलीकॉम संकट केवल एजीआर संबंधित मसलों तक सीमित नहीं है. उन्होंने लिखा है, ”लाइसेंस समझौतों के अनुसार एजीआर परिभाषा के तहत टेलीकॉम कंपनियों (परिचालन और समाधान के दायरे में आईं दोनों कंपनियों) को मूल राशि के भुगतान के लिए वन टाइम सेटलमेंट प्‍लान की पेशकश की जानी चाहिए. इसमें ब्याज और जुर्माने से छूट मिलनी चाहिए.”

इससे पहले भारती एयरटेल के प्रमुख सुनील मित्तल ने भी टेलीकॉम सेक्‍टर के संकट का जिक्र किया है. हाल ही में उन्‍होंने कहा कि बीते साढ़े तीन साल से टेलीकॉम सेक्‍टर संकट में है. यह इंडस्‍ट्री सरकार के डिजिटल एजेंडा और देश के लिए व्यापक महत्व रखता है. ऐसे में सरकार को यह देखने की जरूरत है कि इस क्षेत्र को किस प्रकार मजबूत बनाया जा सकता है.

दरअसल, कई साल पुराने विवाद में टेलीकॉम कंपनियों को सरकार का एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) बकाया देना है. टेलीकॉम कंपनियों पर 1.47 लाख करोड़ से अधिक का बकाया बनता है. इसमें भारती एयरटेल पर 35 हजार करोड़, वोडाफोन-आइडिया पर 53,000 करोड़, टाटा टेलिसविर्सिज पर 13,800 करोड़और बीएसएनएल पर 4,989 करोड़ के अलावा एमटीएनएल पर 3,122 करोड़ रुपये का बकाया है. इस बकाये में एयरटेल ने 10,000 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है. वहीं वोडा-आइडिया ने 2500 करोड़ रुपये दिए हैं.

 

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

21 फरवरी: अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस

Next Post

सिद्धू एक ईमानदार आदमी हैं और हम अच्छे राजनेताओं का स्वागत करेंगे : भगवंत मान

Next Post
सिद्धू एक ईमानदार आदमी हैं और हम अच्छे राजनेताओं का स्वागत करेंगे : भगवंत मान

सिद्धू एक ईमानदार आदमी हैं और हम अच्छे राजनेताओं का स्वागत करेंगे : भगवंत मान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d