BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

क्वारंटाइन सेंटर की हालत को बताया डीटेंशन कैंपों से बदतर, विधायक गिरफ्तार

by bnnbharat.com
April 7, 2020
in Uncategorized
क्वारंटाइन सेंटर की हालत को बताया डीटेंशन कैंपों से बदतर, विधायक गिरफ्तार

क्वारंटाइन सेंटर की हालत को बताया डीटेंशन कैंपों से बदतर, विधायक गिरफ्तार

Share on FacebookShare on Twitter

असम: ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के ढिंग निर्वाचन क्षेत्र के विधायक अमीनुल इस्लाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई नागौन पुलिस स्टेशन में दायर किए गए केस को लेकर किया गया है. दरअसल विधायक अमीनुल इस्लाम की गिरफ्तारी इस मामले में की गई है कि उन्होंने कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए बनाए गए अस्पतालों (क्वारंटाइन सेंटर) की हालत को रोधी केंद्रों (डीटेंशन कैंपों) से बदतर बताया था.

Also Read This: 2 दिनों से लापता व्यक्ति का शव डैम से बरामद

कोरोना वायरस को लेकर सरकार और प्रशासन इन दिनों काफी चौकन्ना है. ऐसे में सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद पुलिस का ध्यान इस ओर गया. राज्य पुलिस प्रमुख ज्योति महंत के मुताबिक अखिल भारतीय संयुक्त गणतांत्रिक मोर्चा (एआईडीयूएफ) के ढिंग निर्वाचन क्षेत्र से विधायक अमीनुल इस्लाम को प्राथमिक जांच के बाद मंगलवार सुबह गिरफ्तार किया गया. महंत ने बताया कि विधायक की एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी. इस ऑडियो क्लिप में अमीनुल इस्लाम एक व्यक्ति के साथ बात कर रहा है, जिसमें वह क्वारंटाइन सेंटर और अस्पतालों का कथित तौर पर मजाक उड़ा रहा है.

Also Read This: 25 हजार से ज्यादा जमाती क्वारंटाइन, 5 गांव सील 

इस कथित ऑडियो क्लिप में विधायक एक व्यक्ति से कहा रहा है कि क्वारंटाइन सेंटर में रहने की सुविधा डीटेंशन कैंपों से भी घटिया है. राष्ट्रीय नागरिक पंजी में नाम ना आने के बाद असम में सैकड़ों प्रवासी रोधी केंद्रों में रह रहे हैं.

पुलिस प्रमुख ज्योति महंत ने कहा, ‘हमने भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है.’ उन्होंने आगे बताया कि असम विधानसभा अध्यक्ष को इस मामले में सूचित कर दिया गया है.

बता दें कि कोरोना वायरस को लेकर किसी भी अफवाह या झूठ को लेकर सरकार और प्रशासन काफी सुस्त रवैया अपना रहे हैं. सोशल मीडिया से लेकर दूसरे प्लेटफॉर्म तक की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है ताकी, लोगों में किसी भी तरह का कोई भ्रम न फैले.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना की वजह से नहीं करेंगे कोई हमला: नक्सली

Next Post

मुख्य न्यायाधीश के निर्देश पर विडियो कॉन्फ्रेन्सिंग से हुई बेल की सुनवाई

Next Post
मुख्य न्यायाधीश के निर्देश पर विडियो कॉन्फ्रेन्सिंग से हुई बेल की सुनवाई

मुख्य न्यायाधीश के निर्देश पर विडियो कॉन्फ्रेन्सिंग से हुई बेल की सुनवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d