रांची : माही के संन्यास लेने की सुर्खियों के बीच रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी गुरुवार की रात में अपने घर पहुंच गए ऐसा कयास लगाया जा रहा है, कि माता-पिता से मिलकर वे अगले एक-दो दिनों में कोई बड़ा ऐलान भी कर सकते हैं. और संन्यास पर आखिरी और अपने क्रिकेट जीवन का सबसे बड़ा फैसला ले सकते हैं. धोनी का कब संन्यास होगा? या फिर वेस्टइंडीज जाने वाली टीम में क्रिकेट चयनकर्ता माही को स्थान देंगे या नहीं करेंगे. ऐसे कई सवाल के जवाब आने बाकी है.
उनके समर्थक आस लगाए हुए हैं, लेकिन बीसीसीआइ चयन समिति के निर्णय लेने के बीच सब कुछ छोड़-छाड़ कर महेंद्र सिंह धौनी, बेटी जीवा और पत्नी साक्षी के साथ गुरुवार की रात रांची पहुंचकर कयासों के बाजार को गर्म कर दिया है. वे नई दिल्ली से विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट से रांची पहुंचे.
Also Read This:- टैकल प्वाइंट्स ही है मेरी सबसे बड़ी ताकत : रविन्दर पहल
धोनी परिवार संग रांची में :
पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ अपने घर लौटे. रात में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लोगों के आवाजाही के बीच माही ने प्रशंसकों के साथ तस्वीर भी खिंचवाई और वे वाहन में बैठ कर सिमलिया स्थित अपने घर पहुंच गए. आइपीएल आरंभ होने के बाद से पहली बार वे मां दुर्गां दिउड़ी मंदिर में पूजा करके दिउड़ी माता का आशीर्वाद लिया था. फिर लोकसभा चुनाव में लोकतंत्र का पर्व का फर्ज निभाते हुए रांची में वोट किया था. रांची के राजकुमार धोनी अभी कुछ दिन अपने शहर रांची में ही रहकर सलाह-मशवरा और सोच-विचार के बाद किसी ठोस नतीजे पर पहुंचेंगे.