BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

समय से नहीं मिला इलाज, डॉक्टर के बेटे की हुई मौत

by bnnbharat.com
April 9, 2020
in Uncategorized
समय से नहीं मिला इलाज, डॉक्टर के बेटे की हुई मौत

समय से नहीं मिला इलाज, डॉक्टर के बेटे की हुई मौत

Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक डॉक्टर के बेटे की समय से इलाज नहीं मिलने पर मौत होने का मामला सामने आया है. इस मामले में अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट किया है. जिसमें उन्‍होंने सरकार से मांग की है कि स्वास्थ्य विभाग को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं ताकि मेडिकल स्टाफ मरीजों को छूने से न डरें.

कहा जा रहा है कि डॉक्टर अपने बेटे को हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां स्वास्थ्य कर्मचारियों ने उसे हाथ नहीं लगाया. डॉक्टर किसी तरह बेटे को आईसीयू तक खुद लेकर आए और बाद में उनके बेटे की मौत हो गई. इंदिरानगर निवासी डॉ. राकेश चंद्र पाण्डेय होम्योपैथिक चिकित्सक हैं. उनका बेटा आनंद पाण्डेय होम्योपैथिक दवा निर्माण की यूनिट संभालता था. एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी और उसे तीन महीने की बेटी है. राकेश चंद्र ने कहा कि उनके बेटे की तबीयत खराब हो गई थी. वह रविवार को उसे लेकर हैलट अस्पताल पहुंचे.

Also Read This: मरकज से लौटे लोगों ने 3 गुना बढ़ाया संक्रमण: पुलिस महानिदेशक

मगर, वहां स्ट्रेचर मांगा लेकिन उन्हें स्ट्रेचर नहीं मिला. एक पुलिस वाले ने उन्हें स्ट्रेचर लाकर दिया. उन्होंने वॉर्ड बॉय से मदद मांगी लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं की. उन्होंने बताया कि सब कोरोना के डर से दूर भाग गए. वह किसी तरह बेटे को लेकर अस्पताल के अंदर पहुंचे. यहां पर अकेले थे लेकिन कोई उनकी मदद को नहीं आया. फिर काफी देर बाद उनके बेटे को आईसीयू में रखा गया लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई. थाना प्रभारी अश्विनी पांडेय ने बताया कि पोस्टमॉर्टम में आनंद की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है इसलिए उसका बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है. तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जेल में बंद दर्जनों रोहिंग्या को रिहा किया गया

Next Post

एक ही परिवार के 3 बच्चों की मौत, इलाके में दहशत का माहौल

Next Post
एक ही परिवार के 3 बच्चों की मौत, इलाके में दहशत का माहौल

एक ही परिवार के 3 बच्चों की मौत, इलाके में दहशत का माहौल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d