BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हाथरस में हुए गैंगरेप की जितनी निंदा की जाए उतनी कम: सीएम गहलोत

by bnnbharat.com
October 1, 2020
in समाचार
हाथरस में हुए गैंगरेप की जितनी निंदा की जाए उतनी कम: सीएम गहलोत
Share on FacebookShare on Twitter

जयपुर:  उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई गैंगरेप की घटना का देशभर में गुस्सा है. पीड़िता की मौत के बाद उसका जबरन अंतिम संस्कार पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. इस घमासान के बीच आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके भाई कांग्रेस नेता राहुल गांधी हाथरस जाएंगे. वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी यूपी की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला है.

बारां में हुई घटना को हाथरस की घटना से कम्पेयर किया जा रहा:

सीएम गहलोत ने ट्वीट करते हुए हाथरस में हुई घटना को बेहद निंदनीय बताया है. इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है. लेकिन दुर्भाग्य से राजस्थान के बारां में हुई घटना को हाथरस की घटना से कम्पेयर किया जा रहा है.

उन्होंने अगले ट्वीट में कहा कि बारां में बालिकाओं ने स्वयं मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए 164 के बयानों में अपने साथ ज्यादती नहीं होने एवं स्वयं की मर्जी से लड़कों के साथ घूमने जाने की बात कही. बालिकाओं का मेडिकल भी करवाया गया एवं अनुसन्धान में सामने आया कि लड़के भी नाबालिग हैं, जांच आगे भी जारी रहेगी.

घटना होना एक बात है और कार्यवाही होना दूसरी:

उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि घटना होना एक बात है और कार्यवाही होना दूसरी, घटना हुई तो कार्यवाही भी तत्काल हुई. इस केस को मीडिया का एक वर्ग और विपक्ष हाथरस जैसी वीभत्स घटना से कम्पेयर करके प्रदेश और देश की जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं.

दोनों बालिकाओं ने स्पष्ट किया कि उनसे कोई दुष्कर्म नहीं हुआ:

आपको बता दें कि राजस्थान के बारां जिले में दो नाबालिग लड़कियों ने उनके साथ कोटा, जयपुर, अजमेर तक ले जाकर तीन दिन तक रेप करने का आरोप लगाया था. लेकिन बाद में उन्होंने अपना बयान पलट लिया था. इस पर पुलिस अधीक्षक डा. रवि सबरवाल का कहना है कि दोनों बालिकाओं ने अपने 164 के बयानों में स्पष्ट किया कि उनसे कोई दुष्कर्म नहीं हुआ है. दोनो बालिकाओं की मेडिकल जांच करवाई गई है. मेडिकल जांच में भी दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रामगढ़ टेक्निकल सेल के जवान देते थे अपराधियों को सूचना

Next Post

कंपनियों को देना होगा मजदूरों को ओवरटाइम का पैसा: SC

Next Post
मरीजों का इलाज जानवरों से भी बदतर तरीके से हो रहा: SC

कंपनियों को देना होगा मजदूरों को ओवरटाइम का पैसा: SC

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d