BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रांची में चलेंगी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस लो फ्लोर बसें, रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन लि. को प्रस्ताव बनाने का आदेश

by bnnbharat.com
July 25, 2019
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

राजधानी रांची की सड़कों पर लगातार निजी वाहनों की बढ़ रही संख्या पर अंकुश लगे और लोगों को जाम से मुक्ति मिले इसको लेकर राज्य सरकार के नगर विकास विभाग नें प्रयास तेज कर दिया है….विभागीय सचिव श्री अजय कुमार सिंह नें पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बढ़ावा देते हुए रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन को राजधानी रांची में बस सेवा शुरु करने को लेकर दस दिनों के अंदर अनुरोध प्रस्ताव (आरएफपी) तैयार करने का नेर्देश दिया है…गुरुवार दिनांक 25 जुलाई को राज्य सचिवालय प्रोजेक्ट भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में सचिव नें स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों और आईटीडीपी के विशेषज्ञों के साथ बैठक की और बस के संचालन को लेकर रुप रेखा पर चर्चा हुयी।

सचिव ने कहा कि अगले दस साल के लिए ये योजना बनें और इसका धयान रहे कि बस रूट तथा बसों की संख्या के विस्तार का विकल्प हमेशा खुला रहे।

बैठक में यह तय हुआ कि अगले छः माह में सौ बसों के साथ ये सेवा शुरु होगी और एक साल के बाद बसों की संख्या 150 हो जाएगा।
इसमें वर्तमान में चल रही रांची नगर निगम की 26 और 25 अन्य अर्थात् 51 पुरानी बसें भी शामील है।कोशिश यह होगी कि पुरानी बड़ी बसों को शहर के बाहरी इलाके के रूटों में चलाया जाय। इस नए बस सेवा में जो बातें खास होगी वो इस प्रकार है।

महानगरों की तर्ज पर बसों का किसी भी स्टॉप पर पहुंचने व खुलने का समय निर्धारित रहेगा…बसें अपने निर्धारित समय पर अगले स्टॉप तक पहुंचेंगी।

बड़े और छोटे दोनों प्रकार के बसों का होगा परिचालन।
शहर के बीचोबीच महात्मा गांधी मार्ग,सर्कुलर रोड सहित कुछ घनी आबादी वाले रूटों पर बैट्री पर संचालित छोटे आकार की बसों का होगा परिचालन।

नए सिरे से खरीदी जानेवाली सभी बसें वातानुकूलित होंगी।

सभी बसों में जीपीएस सिस्टम इंस्टॉल्ड रहेगा।

सभी बसों में वाई फाई और डिजीटल पैसेंजर काउंटिंग सिस्टम उपलब्ध रहेगा।

सभी बसों में आडियो विजुअल एनाउंसमेंट सिस्टम रहेगा।

बसों का किराया देने के लिए ऑनलाईन और ऑफलाईन सुविधाएं मौजूद रहेंगी।

इधर विभाग के निर्देश पर रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन लि की ओर से कुछ बस रुटों का निर्धारण कर उसका प्रस्ताव बेजा गया है जिसे विभाग नें सार्वजनिक किया है…स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के फेसबुक पेज पर इस रूट में किसी प्रकार के बदलाव को लेकर सुझाव अपेक्षित है…जो रांची के लोग शेयर कर सकते हैं…नागरिकों के सुझावों को समायोजित करते हुए रूटों को चिन्हित करने की दिशा में अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।

नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव श्री अजय कुमार सिंह नें निर्देश दिया है कि बसों के संचालन के लिए एक पीएमयू का गठन किया जाय….और बस संचालन के लिए दो आरएफपी बनाया जाय जिसमें एक बस एजेंसी के लिए और दूसरा सॉफ्टवेयर व टिकटींग के लिए। उन्होंने यह भी कहा कि ये पीएमयू आनेवाले समय में कुछ अन्य शहरों में भी बस संचालन में सहयोग कर सकती है। बैठक में विभागीय सचिव के साथ साथ रांची स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक राकेश कुमार नंदक्योलियार व आईटीडीपी के विशेषज्ञ राजेन्द्र वर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद
रहे।

नई बस सेवा शुरू करने के लिए जो बस रूट प्रस्तावित है इस प्रकार हैं जनता के सुझाव के बाद इसमें कई बदलाव अपेक्षित है…

तिलटा चौक से रातू रोड, किशोरी यादव चौक, कचहरी चौक, सर्कुलर रोड, लालपुर चौक, कांटा टोली होते हुए दुर्गा सोरेन चौक तक ….दूरी 14 किलोमीटर.

लॉ यूनिवर्सिटी से कांके रोड होते हुए रातू रोड चौराहा ,हरमू बायपास ,हरमू ,अरगोड़ा , डीपीएस होते हुए बिरसा चौक , धुर्वा, प्रोजेक्ट भवन , पुलिस मुख्यालय ,चांदनी चौक तुपुदाना तक …. कुल दूरी 26 किलोमीटर.

लालगुटवा से आईटीआई बस स्टैंड होते हुए, पिस्का मोड़ रातू रोड होते हुए किशोरी यादव चौक तक… कुल दूरी 10 किलोमीटर…

बीआईटी मेसरा चौक से बूटी मोड़ कोकर होते हुए कांटा टोली बस स्टैंड तक… दूरी 10 किलोमीटर..

किशोरी यादव चौक से भाया कचहरी चौक ,सर्कुलर रोड ,कांटा टोली ,बहू बाजार ,मुंडा चौक, पटेल चौक, रांची रेलवे स्टेशन ,सुजाता चौक, राजेंद्र चौक, डोरंडा , हिनू चौक, बिरसा चौक ,हटिया रेलवे स्टेशन …कुल दूरी 14 किलोमीटर..

कचहरी चौक से जेल चौक ,करम टोली चौक ,टैगोर हिल ,साइंस सिटी होते हुए , बोड़या ,कांके प्रखंड मुख्यालय होते हुए रिनपास… 10 किलोमीटर

कांटा टोली से भाया डांगराटोली ,अग्रसेन चौक ,कचहरी चौक ,अल्बर्ट एक्का चौक, महात्मा गांधी मार्ग होते हुए सुजाता चौक ,पटेल चौक ,रांची रेलवे स्टेशन ,मुंडा चौक, बहू बाजार, कांटा टोली तक, दूरी 10 किलोमीटर.

बूटी मोड़ से बरियातू रोड होते हुए, मछलीघर ,सूचना भवन, किशोरी यादव चौक, रातू रोड चौराहा, हरमू बायपास होते हुए अरगोड़ा, सैटेलाइट चौक ,बिरसा चौक हीनू ,राजेंद्र चौक, सुजाता, मुंडा चौक ,बहू बाजार ,कांटा टोली , कोकर ,खेलगांव चौक होते हुए बूटी मोर ..कुल दूरी 29 किलोमीटर..

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हिंदपीढ़ी की दुर्घटना को लेकर उप महापौर ने नगर आयुक्त मनोज कुमार को पत्र लिखा

Next Post

शहर के बीचोंबीच दिन-दहाड़े एक ठेकेदार अगवा, कुछ घंटों में पुलिस ने किया बरामद

Next Post

शहर के बीचोंबीच दिन-दहाड़े एक ठेकेदार अगवा, कुछ घंटों में पुलिस ने किया बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d