BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गरीबों के सपने नहीं होते

by bnnbharat.com
May 20, 2020
in Uncategorized
गरीबों के सपने नहीं होते

गरीबों के सपने नहीं होते

Share on FacebookShare on Twitter

मैं
कांधे पर उठाए
तमाम दुश्वारियां
नंगे पैर
शहर आया था ।

मैनें
जरूरतों के जंगल में
इच्छाओं के बीज बोए
उनमें
सपनों की लगाई खाद
और
पसीने से उसे सींचा

मेरे बोए बीज
पेड़ बने
जिन पर लगे मेरी मेहनत के फल
मुझसे पहले
शहर भर ने खाए
मैं
उनकी जरूरतों का
पेड बन खडा रहा मूक
वो अपने स्वार्थ के
पत्थर मुझ पर बरसाते रहे
मैं
जरूरत का पेड था
लहुलुहान होकर भी
पत्थर खाता रहा

आखिर
मैने जरूरतों के जंगल में
इच्छाओं के
बीज बोए थे
तूने कहा था सही
अमीरों के
शहर में कोई अपना नही होता
सच कहा तूने
गरीबों का कोई ,सपना नही होता

मैं नहीं समझ सका तेरे जज्बात
नही सुनी, मैने तेरी बात
यह शहर है बाबू
यहां स्वार्थ का चलन है
जिसमें
भावनाओं का कुछ अपना नही होता
सच कहा तूने
गरीबों का कोई ,सपना नही होता

मुझे याद है
तुमने कहा था
शहर की चकाचौंध, चौडी सडकों से भली है अपने गाँव की बाट
उन बाटो से निकली खेतों की
पगडंडी
और
उन पगडंडियों से सटे खेतों की मैड
जहां से गुजरने पर होता है
अपनेपन का अहसास
यही फर्क है
शहर की भीड भरी सडकों और गांव की
सूनी
पगडंडियों में

क्योंकि
शहर के नौकरशाह
इंसानों के जंगल में
जरूरतों के बीज बोते हैं
जिस पर उनके अनुसार पकते है फल
जिन्हें वह बनाते हैं
अपना आहार
जो फल पकते नही
वह झाड़ दिए जाते हैं
सच कहा तूने
गरीबों का कोई सपना नही होता

मैं नहीं समझ सका
तेरे जज्बात
नही सुनी
मैने तेरी बात
यह शहर है बाबू
यहां स्वार्थ के शोर में
निस्वार्थ भावनाओं को दबना पड़ता है
काश
शहर अपने होते …

देवेंद्र सिसौदिया ‘देव मित्र

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लॉकडाउन के बीच मनी स्वतंत्रता सेनानी पंडित राजकुमार शुक्ल की 91वीं पुण्यतिथि

Next Post

भारतीय संस्कृति के आधारभूत अग्निहोत्र से कोरोना का नाश

Next Post
भारतीय संस्कृति के आधारभूत अग्निहोत्र से कोरोना का नाश

भारतीय संस्कृति के आधारभूत अग्निहोत्र से कोरोना का नाश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d