BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शेयर बाजार बढ़त के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 49,600 को पार…

by bnnbharat.com
April 7, 2021
in समाचार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स में 200 अंक की बढ़त
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत दरों में किसी तरह का बदलाव नहीं करने का फैसला बुधवार को शेयर बाजारों को खूब रास आया. BSE का 30 शेयरों पर आधारित घरेलू सूचकांक सेंसेक्स 460.37 अंक यानी 0.94 फीसद के उछाल के साथ 49,661.76 अंक के स्तर पर बंद हुआ.

इसी तरह NSE Nifty 135.50 अंक यानी 0.92 फीसद की तेजी के साथ 14,819 अंक के स्तर पर बंद हुआ. Nifty पर JSW Steel, Wipro, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली. दूसरी ओर, अडाणी पोर्ट्स, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, यूपीएल, एनटीपीसी और टाइटन कंपनी में गिरावट देखने को मिली.

पीएसयू बैंक, आईटी, मेटल और ऑटो इंडेक्स एक-दो फीसद के उछाल के साथ बंद हुए. सभी अन्य सेक्टोरल इंडेक्स भी हरे निशान के साथ बंद हुए.

BSE Sensex पर SBI के शेयरों में सबसे ज्यादा 2.25 फीसद का उछाल देखने को मिला. आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में 2.05 फीसद, नेस्ले इंडिया के शेयर में 2.02 फीसद, इंडसइंड बैंक के शेयर में 2.02 फीसद और महिंद्रा एंड महिंद्रा के स्टॉक में 1.95 फीसद की बढ़त देखने को मिली. इनके अलावा बजाज ऑटो, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, मारुति, एक्सिस बैंक, डॉक्टर रेड्डीज, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, रिलायंस, एचसीएल टेक, ओएनजीसी, पावरग्रिड, एशियन पेंट्स, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, एचडीएफसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फिनजर्व और सन फार्मा के शेयर हरे निशान के साथ बंद हुए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सौॆदर्य प्रतियोगिता के दौरान हंगामा

Next Post

कुरैशी और लावरोव ने रक्षा, आतंकवाद रोधी मामलों में सहयोग की समीक्षा की

Next Post
झारखंड के 150 नक्सललियों पर है एक लाख से 1 करोड़ का इनाम

कुरैशी और लावरोव ने रक्षा, आतंकवाद रोधी मामलों में सहयोग की समीक्षा की

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d