BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जमीनी विवाद में तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या, 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

by bnnbharat.com
August 24, 2020
in Uncategorized
जमीनी विवाद में तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या, 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
Share on FacebookShare on Twitter

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में रविवार को जमीन के विवाद में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. वहीं, दोनों पक्षों के करीब दो दर्जन लोग घायल हुए हैं. पांच लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है.

एसपी ने खुटहन के प्रभारी निरीक्षक (एसओ) समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. गांव में तनाव को देखते हुए एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स तैनात की गई है.

जानकारी के मुताबिक, फिरोजपुर गांव निवासी रामचंद्र पासवान और रामखेलावन पासवान के नाम कृषि भूमि का पट्टा हुआ था. पट्टे की करीब तीन बिस्वा भूमि पर कब्जे को लेकर दोनों में कई साल से विवाद चला आ रहा है.

हाईकोर्ट के आदेश पर 17 अगस्त को तहसील प्रशासन की टीम ने विवादित भूमि से रामखेलावन का कब्जा हटवा दिया था. रविवार दोपहर बाद तीन बजे रामचंद्र और उसके परिवार के लोग उस भूमि पर दीवार बनवा रहे थे. इसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया.

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लाठी डंडे चलने लगे. डॉक्टरों ने रामचंद्र और उनके भाई बैजनाथ को मृत घोषित कर दिया. हालत गंभीर देखकर अर्जुन, भाना, राजेश, राम खेलावन, इंदू और राकेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया.

जिला पहुंचने पर राम खेलावन की भी मौत हो गई. घटना के बाद एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, सीओ जितेंद्र दुबे कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की.

 

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अब धूमधाम से कर सकेंगे शादी, 50 मेहमानों की सीमा होगी खत्म

Next Post

टूटी सड़कें दे रही हैं मौत को दावत, देहात की सड़कों के साथ शहर की मुख्य सड़कें भी बेहाल

Next Post
टूटी सड़कें दे रही हैं मौत को दावत, देहात की सड़कों के साथ शहर की मुख्य सड़कें भी बेहाल

टूटी सड़कें दे रही हैं मौत को दावत, देहात की सड़कों के साथ शहर की मुख्य सड़कें भी बेहाल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d