रांची: आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो.
●कलियुगाब्द…….5122
●विक्रम संवत्……2077
●शक संवत्……..1942
●मास…………ज्येष्ठ
●पक्ष………….कृष्ण
●तिथी………..षष्ठी
प्रातः 05.59 पर्यंत पश्चात सप्तमी
●रवि……..उत्तरायण
●सूर्योदय..प्रातः 05.47.25 पर
●सूर्यास्त..संध्या 06.59.38 पर
●सूर्य राशि……….मेष
●चन्द्र राशि……..मकर
●नक्षत्र………श्रवण
दुसरे दिन प्रातः 06.14 पर्यंत पश्चात धनिष्ठा
●योग…………शुक्ल
रात्रि 01.05 पर्यंत पश्चात ब्रह्मा
●करण……….वणिज
प्रातः 05.59 पर्यंत पश्चात विष्टि
●ऋतु…………..ग्रीष्म
●दिन…………..बुधवार
आंग्ल मतानुसार :-
13 मई सन 2020 ईस्वी ।
राहुकाल :-
दोपहर 12.23 से 02.01 तक।
दिशाशूल
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें.
★ शुभ अंक…………4
★ शुभ रंग…………हरा
चौघडिया :-
प्रात: 05.50 से 07.28 तक लाभ
प्रात: 07.28 से 09.06 तक अमृत
प्रात: 10.44 से 12.22 तक शुभ
दोप 03.38 से 05.16 तक चंचल
सायं 05.16 से 06.54 तक लाभ
रात्रि 08.16 से 09.38 तक शुभ ।
आज का मंत्र :-
|| ‘ॐ हेरम्बाय नम: ||
सुभाषितानि :-
शीलं शौर्यमनालस्यं पाण्डित्यं मित्रसङ्ग्रहम् ।
अचोरहरणीयानि पञ्चैतान्यक्षयो निधिः ॥
अर्थात :- शील, शौर्य, अनालस्य, विद्वत्ता और मित्रसंग्रह – ये पाँच चोरों से भी न चुराये जानेवाले अक्षयनिधि है .
आरोग्यं :-
◆◆ पुरुषों में तनाव के उपचार :-
◆ 01. शोध से पता चलता है कि पुरुषों के तनाव का स्तर ट्रैफिक जाम में 60 प्रतिशत बढ़ता है – महिलाओं की तुलना में सात गुना अधिक. यदि संभव हो तो आप ट्रैफिक से बचने की कोशिश कीजिए.
◆ 02. आपके जीवन में ऐसी चीजें होने जा रही हैं जिन पर आप नियंत्रण नहीं कर सकते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितनी मेहनत करते हैं. इसलिए बर्फबारी, तेज धूप और बारिश आदि को लेकर आप परेशान मत होइए.