रामगढ़ : रजरप्पा क्षेत्र के उग्रवादी संगठन TPC के दस्ते द्वारा 16 जुलाई को अपहृत राजू कुमार को 10 दिनों के बाद गुरुवार रात को रिहा कर दिया गया है.
Also Read This : हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पर लगाया भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का आरोप
राजू सड़क निर्माण कार्य एजेंसी के गार्ड होने के साथ साथ चितरपुर प्रखंड अंतर्गत सेवई दक्षिणी पंचायत की मुखिया राजकुमारी देवी के पुत्र हैं.
राजू को उग्रवादियों ने किस शर्त पर छोड़ा है और उसे 10 दिनों तक कहां ओर कैसे रखा गया था इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है.
राजकुमार क्लासिक इंजीकॉन एजेंसी में गार्ड का काम करता था. राजू एक और गार्ड परमेश्वर साव के साथ ड्यूटी कर रहा था, इसी बीच 10 12 की संख्या में TPC उग्रवादी पहुंचे और राजू को अपने कब्जे में ले लिया दूसरे गार्ड को पर्चा दिया जिसमें मोबाइल नंबर लिखा हुआ था .परमेश्वर को उग्रवादियों ने ठेकेदार को इस नंबर पर संपर्क करने को बोला और साथ ही काम बंद करने की धमकी भी दी .
बता दें कि क्लासिक इनजीकॉन एजेंसी पर 3 फरवरी 2019 को देर रात हमला कर सड़क कार्य में लगे 10 वाहनों को आग के हवाले किया गया था . क्लासिक एजेंसी सिड़की मोड़ से ललकी घाटी और बड़कीपोना से कुल्ही तक सड़क निर्माण करा रही थी.

