सभी बूथ पर कार्यक्रम आयोजित
रांची: झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की ओर से एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के पर पार्टी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह और विधायक सीपी सिंह ने उनके चित्र पर माल्यार्पण पर श्रद्धांजलि दी.
प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बाबूलाल मरांडी, धर्मपाल सिंह और सीपी सिंह समेत अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि दी. वहीं प्रदेश भाजपा की ओर से आज राज्य के सभी बूथों पर कार्यक्रम आयोजित कर दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. इस दौरान बीजेपी कार्यकर्त्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पंडित दीनदयाल उपध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर दिये गये भाषण से मार्गदर्शन प्राप्त किया.
प्रदेश भाजपा की ओर से सभी जिलों में जयंती के अवसर पर वर्चुअल रैली आयोजित की गई ,जिसे प्रदेश के नेतागण संबोधित किया. प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने जमशेदपुर महानगर, दुमका नेता विधायकदल ने बाबूलाल मरांडी, गिरिडीह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, धनबाद ,महानगर डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, रांची महानगर डॉ रवींद्र राय धनबाद ग्रामीण,कालीचरण सिंह, बोकारो डॉ प्रदीप वर्मा,हजारीबाग डॉ सूर्यमणि सिंह,रामगढ़ डॉ सोनी सिंह,पलामू सांसद सुनील सिंह, देवघर विधायक अनंत कुमार ओझा,गोड्डा विनोद शर्मा,साहेबगंज निशिकांत दुबे,सरायकेला खरसावां सांसद समीर उरांव, लातेहार विधायक अमर बाउरी, चतरा विधायक विरंची नारायण,गढ़वा विनय कुमार सिंह,पश्चिमी सिंहभूम सांसद संजय सेठ,गुमला आदित्य साहू,पूर्वी सिंहभूम बालमुकुंद सहाय,सिमडेगा सुबोध सिंह गुड्डू,लोहरदगा रविनाथ किशोर,जामताड़ा राकेश प्रसाद,पाकुड़ डॉ लुईस मरांडी,कोडरमा राज पालिवार,एवं खूंटी की वर्चुअल रैली को मनोज सिंह ने संबोधित किया.