रांची: झारखण्ड उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश और झारखण्ड आंदोलनकारी स्वर्गीय एल.पी.एन शाहदेव की आठवीं पुण्य तिथि आज सादगी के साथ मनाई गई. रांची के एल.पी.एन शाहदेव चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, महापौर आशा लकड़ा समेत कई गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय शाहदेव के चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड आंदोलन में जस्टिस शाहदेव का योगदान भुलाया नहीं जा सकता है. उन्होंने हमेशा झारखंड और झारखंडवासियों की भलाई के लिए ही काम किया.
मौके पर स्वर्गीय शाहदेव के परिजन भी उपस्थित थे. महापौर आशा लकड़ा ने कहा कि पृथक झारखण्ड के निर्माण में स्वर्गीय शाहदेव के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता.