रांची: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने शुक्रवार को राजभवन पहुंचकर शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को कल्पना मुर्मू सोरेन ने शॉल ओढ़ाकर अभिवादन किया.
बताया गया है कि इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास के विभिन्न विषयों समेत कई राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा की. हेमंत सोरेन आज शाम सेवा विमान से नई दिल्ली जाएंगे.
मुख्यमंत्री कल सुबह सवा दस बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी शिष्टाचार मुलाकात करेंगे. मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन की यह प्रधानमंत्री से पहली औपचारिक मुलाकात होगी.