अमेरिकी राष्टपति ने व्हाइट हाउस से एक बयान भी जारी किया जिसमें उन्होंने कहा कि हमजा बिन लादेन की मौत से न केवल अल-कायदा को चोट पहुंची है बल्कि इससे उसके पिता से प्रतीकात्मक संबंध भी खत्म हो गए हैं लेकिन इसके साथ ही ये अलकायदा की परिचालन गतिविधियों को कमजोर करेगा। बयान में कहा गया कि हमजा बिन लादेन आतंकवादी संगठन में तेजी से उभर रहा था। हालांकि अमेरिकी राष्टपति ने यह नहीं बताया कि हमजा बिन लादेन को कब मारा गया, और अमेरिका ने उसकी मौत की पुष्टि किस आधार पर की।
अमेरिकी राष्टपति ने कहा था, हमजा बिन लादेन अमेरिका के लिए बड़ा खतरा था। इसी साल मार्च महीने में अमेरिका ने हमजा का पता बताने वाले को 10 लाख डाॅलर ईनाम देने का ऐलान भी किया था। क्योंकि हमजा अमेरिका पर हमले की साजिश रच रहा था। हमजा बिन लादेन का आखिरी सार्वजनिक बयान वर्ष 2018 में आतंकी संगठन की मीडिया शाखा ने जारी किया था। जिसमें उसने सऊदी अरब को धमकी दी थी, अरब प्रायद्वीप के लोगों को विद्रोह के लिए भड.काया था। सऊदी अरब ने इस साल मार्च में उसकी नागरिकता छीन ली थी