राजू वर्मा,
धनबाद(बाघमारा): बाघमारा सिद्पोकी बस्ती के ग्रामीणों ने बाघमारा थाना का घेराव कर जमकर बवाल काटा. मामले में यह जानकारी मिली कि ग्रामीणों ने बीसीसीएल ब्लॉक 02 के 14 नम्बर हाजिरी घर के समक्ष जलसमस्या के निराकरण की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे.
साथ ही ब्लॉक 02 में संचालित डेको आउटसोर्सिंग के काम को भी बाधित कर दिया था. जिसको लेकर बाघमारा पुलिस द्वारा धरनास्थल से तीन ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया गया. फिर क्या था, ग्रामीण आक्रोशित हो गए और बाघमारा थाना का घेराव कर दिया.
बता दें कि काफी देर चले हाईवोल्टेज हंगामे के बाद कम्पनी प्रबंधन, उपस्थित ग्रामीणों और प्रशासन के बीच वार्ता के बाद हिरासत में लिये गए तीनों ग्रामीणों को छोड़ा गया, तब जाकर हंगामा शांत हुआ. साथ ही प्रबंधन द्वारा यह आश्वासन भी दिया गया कि जलसमस्या का जल्द ही निबटारा करने के लिए समुचित व्यवस्था की जाएगी.

