BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर पर लगा धार्मिक भेदभाव का आरोप

by bnnbharat.com
February 11, 2021
in समाचार
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर पर लगा धार्मिक भेदभाव का आरोप
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (CAU) के अधिकारियों ने धार्मिक भेदभाव का आरोप लगाया था. साथ ही आरोप लगाया कि उन्होंने बायो-बबल में ट्रेनिंग के दौरान कैंप में नमाज के लिए मौलवियों को भी बुलाया था. इन आरोपों को जाफर ने खारिज कर दिया है.

जाफर ने मंगलवार को ही उत्तराखंड टीम के कोच पद से इस्तीफा दिया है. उन्हें बतौर फीस 55 लाख रुपए देकर एक साल के लिए कोच बनाया गया था. उनके रहते पिछले ही महीने घरेलू टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में उत्तराखंड टीम ने 5 में से 4 मैच हारे थे.

CAU के सचिव महिम वर्मा और सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन रिजवान शमशाद ने आरोप लगाया था कि जाफर ने कुणाल चंदिला की जगह इकबाल अब्दुल्ला को कप्तान बनाया. इकबाल को आगे बढ़ाने के लिए ऊपर बल्लेबाजी कराई, जबकि ओपनर चंदिला को मिडिल ऑर्डर में भी बल्लेबाजी कराई.उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग कैंप में मौलवियों के आने के बाद जाफर ने टीम का स्लोगन ‘राम भक्त हनुमान की जय’ भी बदलवा दिया. उत्तराखंड टीम पिछले साल से ही ‘राम भक्त हनुमान की जय’ स्लोगन खेल रही थी. अब इसे ‘गो उत्तराखंड’ करा दिया गया.

इन आरोपों पर जाफर ने न्यूज एजेंसी से कहा, ‘मैंने उनसे (महिम और शमशाद) कहा था कि टीम का कप्तान जय बिष्ट को बनाया जाना चाहिए. वह यंग प्लेयर था. वे तैयार हो गए थे, लेकिन टूर्नामेंट के लिए पहुंचने के बाद उन्होंने (महिम और शमशाद) कहा कि इकबाल को कप्तान बनाया जाना चाहिए. तब भी मैंने हां कहा और इकबाल को कप्तान बनाया.’उन्होंने कहा, ‘यह (आरोप) बहुत ही दुखद हैं. मैंने सबकुछ अपने ईमेल में लिखकर दिया था. जाहिर है कि उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया था. वे इस मामले को धार्मिक रंग देते हुए मेरे खिलाफ गलत आरोप लगा रहे हैं.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

LAC विवाद: भारत-चीन की बनी सहमति, टैंक और आर्मी जवान हटे पीछे

Next Post

सोशल मीडिया प्लेटफार्मों की जवाबदेही तय करने के लिए नियमों में होगा संशोधन

Next Post
बड़े बदलाव के लिए हमें प्रौद्योगिकी का लाभ उठाना चाहिए: रविशंकर प्रसाद

सोशल मीडिया प्लेटफार्मों की जवाबदेही तय करने के लिए नियमों में होगा संशोधन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d