श्रीनगरः कश्मीर घाटी में बृहस्पतिवार को शीतलहर की वजह से तापमान कई डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. तापमान शून्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे होने की वजह से घाटी के कई क्षेत्रों में जलाशयों और जल आपूर्ति लाइनों में पानी जम गया है. अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. वहीं काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 10.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.
उत्तरी कश्मीर के बारमूला जिले के मशहूर स्की रिजॉर्ट गुलमर्ग में तापमान शून्य से 13.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा. वहीं दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम में तापमान शून्य से 12.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस और कोकरनाग में तापमान शून्य से 10.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.