BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

HIV पॉजिटिव सुनते ही महिला गयी कोमा में, हुई मौत

by bnnbharat.com
August 27, 2019
in समाचार
HIV पॉजिटिव सुनते ही महिला गयी कोमा में, हुई मौत

Woman died of coma after hearing HIV positive, died

Share on FacebookShare on Twitter
जिला शिमला के एक निजी अस्पताल का कारनामा सामने आया है. इलाज कराने आई महिला को एचआईवी पॉजिटिव बता दिया गया. इससे महिला पहले अवसाद में चली गई और फिर कोमा में पहुंच गई. जब उसे आईजीएमसी शिमला में लाया गया तो यहां महिला और उसके पति के एचआईवी टेस्ट कराया गया, लेकिन दोनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई. वहीं अब कोमा में चल रही महिला की मंगलवार सुबह आईजीएमसी में मौत हो गई है.

महिला की मौत के बाद परिजनों में रोष है. परिजनों ने मांग की है, कि निजी अस्पताल पर कड़ी कार्रवाई की जाए. महिला के भाई का आरोप है, कि निजी अस्पताल की रिपोर्ट के चलते उसकी बहन की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हुई है.

रोहड़ू क्षेत्र की 22 वर्षीय महिला को 21 अगस्त को बच्चेदानी की ट्यूब फटने के बाद वहां के एक निजी अस्पताल में लाया गया था. महिला के टेस्ट करवाए गए तो रिपोर्ट में एचआईवी पॉजिटिव बताया  गया.

निजी अस्पताल को नोटिस जारी किया जाएगा

अगले दिन उसे ऑपरेशन के लिए केएनएच रेफर किया गया और वहां महिला का ऑपरेशन हुआ तो एचआईवी पॉजिटिव की बात उसे पता चल गई. महिला के भाई ने बताया कि इसी बीच शाम को उसकी हालत बिगड़ी और वह कोमा में चली गई.

डॉक्टरों से जब पूछा तो उन्होंने ब्रेन डेड बताया और आईजीएमसी रेफर किया. यहां दोनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई. अब वे इस मामले की शिकायत स्वास्थ्य महकमे से करने जा रहे हैं, कि ताकि निजी अस्पताल की टेस्ट रिपोर्ट के गड़बड़झाले का पर्दाफाश हो सके.

मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला शिमला डॉ. नीरज मित्तल ने बताया कि मामला ध्यान में आया है. निजी अस्पताल को नोटिस जारी किया जाएगा. मामले के बारे में निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं को भी अवगत करवाया जाएगा.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

परमाणु धमकी को किया दरकिनार, पाक एयरस्पेस से ही लौटे पीएम

Next Post

अरुण जेटली के घर जाएंगे पीएम मोदी, परिवार के सदस्यों से करेंगे मुलाकात

Next Post
अरुण जेटली के घर जाएंगे पीएम मोदी, परिवार के सदस्यों से करेंगे मुलाकात

अरुण जेटली के घर जाएंगे पीएम मोदी, परिवार के सदस्यों से करेंगे मुलाकात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d