BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अरुण जेटली के घर जाएंगे पीएम मोदी, परिवार के सदस्यों से करेंगे मुलाकात

by bnnbharat.com
August 27, 2019
in Uncategorized
अरुण जेटली के घर जाएंगे पीएम मोदी, परिवार के सदस्यों से करेंगे मुलाकात

PM Modi to visit Arun Jaitley's house, will meet family members

Share on FacebookShare on Twitter
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पूर्व वित्त और रक्षा मंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली के घर जाकर उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात करेंगे. मोदी फ्रांस के बियारित्ज शहर में जी-7 शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के बाद सोमवार को ही स्वदेश के लिए रवाना हुए थे. सोमवार को जेटली की अस्थियां हरिद्वार में गंगा में प्रवाहित कर दी गई. 66 साल के जेटली ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में शनिवार को 12:07 पर आखिरी सांस ली. उन्हें नौ अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था.

जानकारी के अनुसार मोदी मंगलवार सुबह 10 बजे जेटली के परिवार से मिलने के लिए उनके दिल्ली के कैलाश कालोनी स्थित आवास पर जाएंगे. बता दें कि विदेश में होने के कारण प्रधानमंत्री मोदी जेटली के परिजनों से मुलाकात नहीं कर पाए थे. उन्होंने शनिवार को बहरीन से जेटली की पत्नी और पुत्र से बात की थी और शोक जताया था. दोनों ने प्रधानमंत्री से अपनी विदेश यात्रा रद्द नहीं करने का अनुरोध किया था.

मेरा दोस्त अरुण चला गया

प्रधानमंत्री मोदी ने बहरीन से अरुण जेटली को याद करते हुए कहा था कि जिस दोस्त के साथ उन्होंने जिंदगी का लंबा सफर तय किया, आज वह दोस्त साथ छोड़ कर चला गया. आज मैं अपने भीतर गहरा दर्द दबा बैठा हूं. पहले बहन सुषमा चली गईं, अब दोस्त अरुण चला गया. मैं कल्पना नहीं कर सकता कि मैं यहां बहरीन में हूं और मेरा दोस्त अरुण इस दुनिया में नहीं रहा.

वहीं मोदी ने भावुक होकर लगातार कई ट्वीट में उन्होंने जेटली को याद करते हुए लिखा था कि मैंने एक अहम दोस्त खो दिया है, मुद्दों पर उनकी समझ बहुत गहरी थी. वह हमें कई सुखद स्मृतियों के साथ छोड़ गए. हम उन्हें याद करेंगे.

आर्थिक विकास और रक्षा क्षमता में किया इजाफा

पीएम मोदी ने एक और ट्वीट में कहा, जेटली ने अपने लंबे राजनीतिक कैरियर में कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली. उन्होंने अपनी जिम्मेदारियां निभाते हुए भारत के आर्थिक विकास, हमारी रक्षा क्षमता को मजबूत करने, लोगों के अनुकूल कानून बनाने और अन्य देशों के साथ कारोबार बढ़ाने में योगदान किया.

पार्टी विचारधारा को आसान शब्दों में बताया

मोदी ने अपने ट्वीट में भाजपा में जेटली के योगदान को भी याद किया. उन्होंने कहा, भाजपा और जेटली में अटूट रिश्ता था. एक जोशीले छात्र नेता के तौर पर आपातकाल के दौरान लोकतंत्र को बचाने में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई. वह हमारी पार्टी के सबसे पसंदीदा चेहरा रहे, जो समाज के व्यापक हिस्सों के समक्ष पार्टी कार्यक्रमों और विचारधारा को आसान शब्दों में पेश करते थे.

पत्नी और बेटे से की बात

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, जेटली राजनीति के पुरोधा थे, ज्ञान से भरे हुए और कानून के विद्वान. वह स्पष्ट सोच वाले नेता थे जिन्होंने भारत की प्रगति में अविस्मरणीय योगदान दिया. उनका चले जाना बहुत पीड़ादायी है. मैंने उनकी पत्नी संगीता जी और बेटे रोहन से बात कर संवेदना जताई है.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

HIV पॉजिटिव सुनते ही महिला गयी कोमा में, हुई मौत

Next Post

पति के बेइंतहा प्यार से ऊबकर, महिला ने मांगा तलाक

Next Post
पति के बेइंतहा प्यार से ऊबकर, महिला ने मांगा तलाक

पति के बेइंतहा प्यार से ऊबकर, महिला ने मांगा तलाक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d