पंकज सिन्हा/ रामकुमार,
लातेहार(बालूमाथ): बालूमाथ कृषि विज्ञान केंद्र में महिला किसान दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बालूमाथ प्रखंड के प्रमुख प्रमिला देवी मुखिया सुशीला देवी एवं रुकमणी देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषि के क्षेत्र मेंमहिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना तथा सफल महिला किसानों को सम्मानित करना था.
इस अवसर पर लातेहार जिला के 5 महिला किसानों को सम्मानित किया गया. किसानों को मास्क के महत्व एवं सैनिटाइजर के उपयोग के बारे में भी बताया गया चल चित्र के माध्यम से महिला किसानों को देश में प्रगति किए हुए महिलाओं के जीवनी के बारे में भी बताया गया. प्रमुख बालूमाथ द्वारा जैविक खेती के बारे में एवं केंचुआ खाद निर्माण के बारे में महिलाओं को जानकारी दी. सुशीला देवी ने किसानों को आगे बढ़कर खेती करने को कहा तथा लखमणि देवी ने किसानों को खेती में बकरी पालन एवं गाय पालन कर आय दुगनी करने की बात कही कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक महेश चंद्र रवि माह में होने वाले प्रत्यक्षण एवं प्रशिक्षण के बार मैं विस्तृत जानकारी दी.