BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘PM गरीब कल्याण योजना’ के तहत महिला जनधन खाताधारी कल से पांच सौ की कर सकेंगे निकासी

by bnnbharat.com
April 2, 2020
in समाचार
‘PM गरीब कल्याण योजना’ के तहत महिला जनधन खाताधारी कल से पांच सौ की कर सकेंगे निकासी

'PM गरीब कल्याण योजना' के तहत महिला जनधन खाताधारी कल से पांच सौ की कर सकेंगे निकासी

Share on FacebookShare on Twitter
  • महिलाओं के 73 लाख जनधन खाते है

रांची: योजना सह वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव के के खंडेलवाल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत 3 अप्रैल 2020 से महिला जनधन खाताधारियों के खाते में निकासी के संबंध में जिलों के उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक को पत्र के माध्यम से सूचित किया.

Also Read This: कोयलांचल में रामनवमी त्यौहार रहा फीका

उन्होंने कहा कि भारत सरकार के द्वारा कोविड-19 के मद्देनजर महिलाओं के जनधन खाते में 500 रुपये की राशि दी जानी है. इसके लिए महिलाओं के जनधन के लगभग 73 लाख खाते हैं.

एसएलबीसी के द्वारा इस राशि के वितरण के लिए विस्तृत मार्गदर्शन निर्गत किए गए हैं.

इसके अनुसार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत महिला जनधन खाताधारी जिनका खाता संख्या के अंतिम अंक 0, 1 हैं- वे 3 अप्रैल को इस राशि की निकासी कर सकेंगे.

वहीं जिन जनधन खाताधारी के खाता संख्या में-

अंतिम अंक 2, 3 हैं- वे 4 अप्रैल को,

जिनका 4 और 5 है- वे 7 अप्रैल को

जिनका 6 और 7 है- वे 8 अप्रैल को

और 8 और 9 है- वे 9 अप्रैल को राशि की निकासी कर सकते है.

वैसे खाताधारक जो इन तिथियों को राशि की निकासी नही कर सकेंगे वे 9 अप्रैल के बाद किसी भी दिन बैंक के समय में जाकर अपने खाते से राशि का निकासी कर सकते है.

के.के. खंडेलवाल ने सूचित किया कि राशि के निकासी के लिए बैंक शाखाओं में काफी संख्या में लोग उपस्थित होंगे.

इस के क्रम में सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन करना अति आवश्यक है. इस क्रम में उन्होंने अनुरोध किया है कि बैंक शाखाओं में इस दौरान विधि व्यवस्था सुरक्षा सुनिश्चित की जाए.

बैंक शाखाओं में आने वाले इन खाताधारकों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए एवं इसे हर हाल में सुनिश्चित कराने की व्यवस्था की जाए.

उन्होंने कहा कि बैंक शाखाओं के द्वारा बैंकिंग कॉरस्पॉडेंट के माध्यम से भी खाताधारकों के बीच राशि का वितरण किया जाएगा.

इस क्रम में भी विधि व्यवस्था सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. साथ ही उन्होंने कहा कि एसएलबीसी के द्वारा दी गई एडवाइजरी का अविलंब व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं ताकि सभी खाताधारकों को इसकी सूचना प्राप्त हो सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जरूरतमंदों के बीच संस्था ने की खाद्य सामग्री का वितरण

Next Post

15 अप्रैल से हो रहे ‘IRCTC’ पर रेल टिकट बुक, अब तक 2 लाख की बुकिंग

Next Post
15 अप्रैल से हो रहे ‘IRCTC’ पर रेल टिकट बुक, अब तक 2 लाख की बुकिंग

15 अप्रैल से हो रहे 'IRCTC' पर रेल टिकट बुक, अब तक 2 लाख की बुकिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d