BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मजदूरों का दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर हंगामा, UP में नहीं मिला प्रवेश

by bnnbharat.com
May 17, 2020
in Uncategorized
मजदूरों का दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर हंगामा, UP में नहीं मिला प्रवेश

मजदूरों का दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर हंगामा, UP में नहीं मिला प्रवेश

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: दिल्ली के गाजीपुर में प्रवासी मजदूरों की भारी भीड़ लगी है. ये सभी उत्तर प्रदेश में जाने के लिए पैदल निकल पड़े हैं. वहीं औरैया में हुए हादसे के बाद यूपी की योगी सरकार ने पैदल आ रहे मजदूरों के प्रवेश पर रोक लगाई हुई है. सभी मजदूर अपने घर जाना चाहते हैं, लेकिन पुलिस ने इन्हें दिल्ली यूपी बॉर्डर पर रोक दिया है.

ऐसे में गुस्साए मजदूरों ने ट्रैफिक रोकने की कोशिश की. हालांकि पुलिस ने मजदूरों को सड़क से हटाकर ट्रैफिक व्यवस्था बहाल कर दी है. बता दें कि उत्तर प्रदेश के ओरैया में हुए भीषण सड़क हादसे में 24 मजदूरों की मौत हो गई थी. इसके बाद से पैदल अपने घरों को आ रहे मजदूरों पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रोक लगा दी है.

सीएम योगी ने अपने आदेश में स्पष्ट रूप से कहा है कि अवैध रूप से आ रहे मजदूरों को चाहे वो असुरक्षित गाड़ियों में हो या पैदल किसी भी प्रकार से राज्य में प्रवेश न करने दिया जाए. सीएम योगी के आदेश का पालन करते हुए पुलिस ने पैदल आ रहे सैकड़ों मजदूरों को बॉर्डर पर ही रोक लिया है.

मजदूरों ने गुस्से में आकर ट्रेफिक रोकने की कोशिश की, हालांकि पुलिस ने उन्हें सड़कों से हटा दिया है. अब कई मजदूर अपने पूरे परिवार के साथ सड़कों के किनारे बैठे हैं. इनका कहना है कि अब रात यहीं गुजारने पर मजबूर हैं. इनका कहना है कि सरकार न तो उनके लिए रहने खाने की व्यवस्था कर रही है और वहीं उन्हें उनके घर अब पैदल भी नहीं जाने दिया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रवासी मजदूरों को झारखंड में ही काम दिलाने की करेंगे कोशिश: कृषि मंत्री

Next Post

आज 11 बजे वित्तमंत्री करेंगी आर्थिक पैकेज की अंतिम किस्त जारी

Next Post
आज 11 बजे वित्तमंत्री करेंगी आर्थिक पैकेज की अंतिम किस्त जारी

आज 11 बजे वित्तमंत्री करेंगी आर्थिक पैकेज की अंतिम किस्त जारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d