BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

युवक को लगी खड़े होने की बीमारी, मूर्ति की तरह घंटों रहता है खड़ा

by bnnbharat.com
June 23, 2020
in Uncategorized
युवक को लगी खड़े होने की बीमारी, मूर्ति की तरह घंटों रहता है खड़ा

युवक को लगी खड़े होने की बीमारी, मूर्ति की तरह घंटों रहता है खड़ा

Share on FacebookShare on Twitter

सरायकेला: कोरोना काल के दौरान हुए लॉकडाउन खासा प्रभाव डाला है. कई लोगों ने तो रोजगार के अवसर छीन जाने पर खुदकुशी कर ली तो कई अवसाद से इस कदर ग्रसित हुए कि उन्हें मानसिक बीमारी ने जकड़ लिया है. लॉकडाउन के बीच रोजी रोजगार बंद होने से परेशान सरायकेला के एक युवक की मानसिक हालत काफी खराब हो गयी है. वहीं बूढ़े मां-बाप अपने इकलौते बेटे की बीमारी से काफी परेशान हैं. लेकिन पैसों की कमी के कारण बेटे का इलाज नहीं करवा पा रहे हैं.

पूरा मामला सरायकेला जिला के राजनगर प्रखंड अंतर्गत मुड़िया पारा गांव का है, जहां के हेमंत मोदक कुमार इस अजीबो-गरीब बीमारी से जूझ रहे हैं. हेमंत की राजनगर के साहु कालोनी में इलेक्ट्रॉनिक्स की छोटी सी दुकान थी. जहां वह कुछ सामानों को बेचता था तथा रिपेयरिंग का भी काम करता था, जिससे उसका घर चलता था. लेकिन अचानक आयी कोरोना महामारी के चलते उसकी दुकान बंद हो गई और उसका परिवार आर्थिक संकटों से घिर गया. भविष्य व घर चलाने की चिंता ने हेमंत के दिलोदिमाग में ऐसा असर किया कि उसे मानसिक बीमारी हो गई.

करीब दो महीना पहले से ही हेमंत की मानसिक हालत धीरे-धीरे बिगड़ने लगी. पहले वह असामान्य हरकतें करता था. पर अब उसे खड़े रहने की बीमारी हो गयी है. वह मूर्ति की तरह एक ही स्थान पर घंटों खड़ा रहता है. उसे धूप, पानी का भी अहसास नहीं होता है. वह खाना पीना भी ठीक से नहीं कर रहा है. लगातार खड़ा रहने के कारण उसके पैर फूल गये हैं. स्थानीय लोगों ने उसका इलाज कराने की कोशिश की, मगर कोई फायदा नहीं हुआ. अब अपने इकलौते पुत्र की यह स्थिति देख बूढ़े मां-बाप काफी दुखी व चिंतित हैं. उनके पास इतने पैसे नहीं है कि वे अपने बेटे का इलाज करवा सकें.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डीजल-पेट्रोल के बढ़े दाम को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का 24 जून को धरना 

Next Post

विराट कोहली को सपोर्ट करने के लिए धोनी को क्रेडिट दिया जाना चाहिए: गौतम गंभीर

Next Post
विराट कोहली को सपोर्ट करने के लिए धोनी को क्रेडिट दिया जाना चाहिए: गौतम गंभीर

विराट कोहली को सपोर्ट करने के लिए धोनी को क्रेडिट दिया जाना चाहिए: गौतम गंभीर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d