BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड के युवा IAS ने बयां किया दर्द, कहा- सेंट्रल डेप्यूटेशन पर ही जाना रहेगा उचित

by bnnbharat.com
February 20, 2020
in समाचार
झारखंड के युवा IAS ने बयां किया दर्द, कहा- सेंट्रल डेप्यूटेशन पर ही जाना रहेगा उचित

झारखंड के युवा IAS ने बयां किया दर्द, कहा- सेंट्रल डेप्यूटेशन पर ही जाना रहेगा उचित

Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:-

  • ऐसे सिस्टम में काम करने पर महसूस करता हूं असहज

  • परफॉरमेंस का कोई मापदंड है ही नहीं

  • झारखंड में पॉलिटिकल मेच्योरिटी भी नहीं

  • परफॉरमेंस करने वाले अफसरों को छोटे-छोटे प्रोजेक्ट में डाल दिया जाता है

रांची: झारखंड कैडर के कई ब्यूरोक्रेट्स खुद को असहज महसूस कर रहे हैं. इससे पहले भी राज्य के एक वरिष्ठ आईएएस अपनी दिल की बात कह चुके हैं. फिलहाल, वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति‍ पर हैं.

अब राज्य के एक युवा आईएएस ने भी अपनी असहजता जाहिर की है. नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा कि सरकार का आना-जाना तो लगा रहता है, लेकिन हर बार सिस्टम में बदलाव से परफॉरमेंस पर असर पड़ता है.

Also Read This: राष्ट्रपति के आगमन के दौरान अनावश्यक देर तक ट्रैफिक न रोकें, लोगों को असुविधा न होः मुख्य सचिव

झारखंड में काम करने के एवज में एक्सपोजर भी नहीं मिल पाता. हर बेहतर काम में कोई न कोई पेंच आ ही जाता है. ऐसे में सेंट्रल डेप्यूटेशन पर जाना ही अच्छा रहेगा.

सुझावों पर भी नहीं होता अमल

युवा आईएएस का मानना है कि झारखंड में सुझावों पर भी अमल नहीं होता. गंभीरता से बातों को सुना नहीं जाता है. जल्दी-जल्दी होने वाली ट्रांसफर पोस्टिंग से भी परफॉरमेंस पर असर पड़ता है.

तबादले के कारण नये कामकाज को समझने में एक से डेढ़ माह का समय लगता है. संबंधित विभाग की नियमावली की जानकारी लेनी पड़ती है. अगर कोई महत्वपूर्ण केस चल रहा है तो उसे समझना पड़ता है.

मैनपावर और योग्य कर्मियों को समझने में लगभग एक माह का समय लगता है. पुराने अफसर व सचिव के द्वारा लिए गये निर्णय और फाइलें देखने एवं समझने में समय लगता है. महत्वपूर्ण निर्णय लेने में कठिनाई होती है.

आईएएस लॉबी भी है एक बड़ा फैक्टर

युवा आईएएस का यह भी कहना है कि झारखंड कैडर में आईएएस लॉबी भी एक बड़ा फैक्टर है. अगर कोई आईएएस बेहतर काम कर रहा है तो सरकार से मिलकर एक नया रूप देने की कोशिश की जाती है. इस कारण परफॉरमेंस करने वाले अफसर फाइल करने से डरते हैं. अब तो नई परिपाटी यह भी चल गया है कि छोटी-छोटी बातों में आईएएस अफसरों के बीच रिएक्शन ज्यादा होता है. यही कारण है कि कई आईएएस अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर ही जाना उचित समझते हैं।. इसकी वजह यह है कि परफॉरमेंस करने वाले अफसरों को छोटे-छोटे प्रोजेक्ट में डाल दिया जाता है, जिसके कारण एक्सपोजर नहीं मिल पाता.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मिशन पिंक हेल्थ के 50 वें कैंप को IMA के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन शर्मा की उपस्थिति ने बनाया खास

Next Post

नहीं रहे दुनिया को ‘Cut, Copy, Paste’ देने वाले लैरी टेस्लर

Next Post
नहीं रहे दुनिया को ‘Cut, Copy, Paste’ देने वाले लैरी टेस्लर

नहीं रहे दुनिया को 'Cut, Copy, Paste' देने वाले लैरी टेस्लर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d