BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बालक क्यों हंसा? विक्रम और बेताल – 20

by bnnbharat.com
December 27, 2022
in छोटी कहानियाँ, भाषा और साहित्य, विक्रम और बेताल, समाचार
बालक क्यों हंसा? विक्रम और बेताल – 20

बालक क्यों हंसा? विक्रम और बेताल – 20

Share on FacebookShare on Twitter

पिण्ड दान का अधिकारी कौन? कहानी सुनाने के बाद बेताल उड़कर पुनः वृक्ष के निकट पहुँच चुका था। कड़ी मेहनत के बाद राजा विक्रमादित्य ने एक बार फिर बेताल को पकड़ लिया। वह उसे अपने कंधे पर लादकर श्मशान की ओर ले चले,ऐसे में एक बार फिर बेताल राजा विक्रम को बोलने पर विवश करने के लिए एक नई कहानी कहना शुरू करता है रास्ते में बेताल ने राजा को एक नई कहानी शुरू की और बेताल बोला…

एक बार की बात है, चित्रकूट नगर में एक चन्द्रवलोक नाम का राजा राज करता था। उसे शिकार करने का बहुत शौक था। एक बार वो जंगल में शिकार करने निकला, वहां घूमते-घूमते वो रास्ता भटक गया। थककर वो एक पेड़ के नीचे आराम करने लगा। आराम करते हुए उसने एक खूबसूरत कन्या को देखा। उसकी खूबसूरती राजा की आंखों में बस गई। उस लड़की ने फूलों के गहने पहने हुए थे, राजा उस कन्या के पास पहुंचा। वो कन्या भी राजा को देखकर बहुत खुश हुई। इतने में उस कन्या की सहेली ने राजा से कहा कि यह ऋषि की बेटी है। उसकी सहेली की बात सुनकर राजा खुद ही ऋषि के पास गए, उन्होंने ऋषि को प्रणाम किया। ऋषि ने राजा से पूछा, “राजा आप यहां कैसे?” राजा ने कहा, “मैं यहां शिकार खेलने आया था।” राजा की बात सुन ऋषि ने कहा, “बेटा, तुम क्यों मासूम जीवों को मारकर पाप के भागी बन रहे हो।” ऋषि की बात का राजा पर बहुत असर हुआ। राजा ने कहा, “मुझे आपकी बात समझ आ गई है, अब मैं कभी शिकार नहीं करूंगा।” राजा की बात सुनकर ऋषि बहुत खुश हुए और बोले, “राजा तुम्हें जो मांगना है मांगो।”

राजा ने ऋषि की बेटी के साथ शादी करने का प्रस्ताव रखा। ऋषि ने राजा की बात मान ली और बेटी की शादी राजा के साथ कर दी।

शादी के बाद राजा अपनी पत्नी को लेकर अपने राज्य के तरफ चल पड़ा। रास्ते में जाते-जाते दोनों को एक भयानक राक्षस मिला। वो राक्षस बहुत ही भयानक था, उसने राजा की पत्नी को खाने की धमकी दी। राक्षस ने कहा, “अगर अपनी रानी को बचाना चाहते हो तो सात दिन के अंदर एक ऐसे ब्राह्मण के बेटे की बलि दो, जो खुद की मर्जी से अपने-आपको समर्पित कर दे और उसकी मौत के वक्त उसके माता-पिता उसके हाथ पकडे रहे।”

राजा बहुत डरा हुआ था और उसी डर से उसने राक्षस की बात मान ली। राजा डरते हुए अपने नगर पहुंचा और अपने दीवान को सारी बात बताई। दीवान ने राजा की पूरी बात सुनते हुए राजा को सांत्वना दी और कहा, “आप चिंता मत कीजिये, मैं कुछ उपाय करता हूं।”

फिर दीवान ने सात साल के एक बालक की मूर्ति बनवाई और उसे कीमती गहने और कपड़े पहनाएं। उसके बाद दीवान ने उस मूर्ति गांव-गांव और आस-पास के नगरों में भी घुमवाया। साथ ही उसने यह भी कहलवाया कि अगर किसी ब्राह्मण का सात साल का बेटा अपने आपको अपनी मर्जी से बलिदान देगा और बलि के वक्त उसके माता-पिता हाथ-पैर पकड़ेंगे, उसे यह मूर्ती मिलेगी और साथ ही साथ सौ गांव भी मिलेंगे।

यह खबर सुनकर एक ब्राह्मण का बेटा राजी हो गया। उसने अपने माता-पिता से कहा, “आपको बेटे कई मिल जाएंगे, मेरे बलिदान से राजा का भला हो जाएगा और आप लोगों की गरीबी भी खत्म हो जाएगी।” माता-पिता ने काफी मना किया, लेकिन बेटा जिद पर अड़ा रहा और अंत में माता-पिता को मनवा लिया।

ब्राह्मण माता-पिता अपने बेटे को लेकर राजा के पास गए। राजा सभी को लेकर राक्षस के पास गया। राक्षस के कहे अनुसार, राजा उस बालक की बलि के लिए तैयार हुआ और बलि के वक्त बालक के माता-पिता ने उसके हाथ पकड़े। राजा ने बालक को मारने के लिए जैसे ही तलवार उठाया, बालक जोर से हंस पड़ा।

इतने में ही बेताल ने कहानी बीच में ही रोक दी और विक्रमादित्य से हर बार की तरह सवाल पूछ बैठा कि, “बताओ विक्रमादित्य ब्राह्मण का लड़का क्यों हंसा?”

राजा ने जवाब देते हुए कहा, “ब्राह्मण का बेटा इसलिए हंसा क्योंकि जब भी कोई आदमी डरता है तो वो सबसे पहले अपने माता-पिता को बुलाता है। अगर माता-पिता नहीं हो तो व्यक्ति राजा को मदद के लिए बुलाता है। अगर राजा भी मदद न कर सके तो व्यक्ति भगवान को मदद के लिए याद करता है, लेकिन यहां तो कोई भी ब्राह्मण के बेटे की मदद के लिए नहीं था। माता-पिता बालक के हाथ पकड़े हुए थे, राजा हाथ में तलवार लिए खड़ा था और राक्षस उसके सामने उसे खाने के लिए तैयार था। ब्राह्मण का बेटा किसी और की भलाई के लिए खुद का बलिदान दे रहा था और इसी कारण वो हंस पड़ा।”

इतना सुनकर बेताल खुश हो गया और राजा की तारीफ। फिर तुरंत ही हर बार की तरह उड़कर पेड़ पर जाकर उल्टा लटक गया।

शिक्षा: मुसीबत के समय चाहे जीतने भी लोग आसपास रहें, लेकिन उसका सामना अकेले ही करना होता है।

रिश्ता क्या हुआ? रानी चडवती और बेटी लावण्यवती की कहानी : विक्रम और बेताल – 24
किसका पुण्य बड़ा? युवती और चमत्कारी कुंड की कथा : विक्रम और बेताल – 23
सबसे बड़ा मूर्ख कौन था ? चार भाइयों की कथा: विक्रम और बेताल – 22
सबसे ज्यादा प्रेम में अंधा कौन था? अनंगमंजरी, कमलाकर और मणिवर्मा की कहानी : विक्रम और बेताल – 21
पिण्ड दान का अधिकारी कौन? : विधवा भागवती और उसकी बेटी धनवंती की कथा: विक्रम और बेताल – 19
ब्राह्मण कुमार की कथा : विक्रम और बेताल – 18
अधिक साहसी कौन? : विक्रम और बेताल – 17
दगड़ू के सपने: विक्रम और बेताल – 16
शशिप्रभा किसकी पत्नी? : विक्रम और बेताल – 15
चोर हंसने से पहले क्यों रोया? : विक्रम और बेताल – 14
अपराधी कौन? : विक्रम और बेताल – 13
दीवान की मृत्यु : विक्रम और बेताल – 12  
सबसे अधिक कोमल कौन: विक्रम और बेताल – 11
सबसे अधिक त्यागी कौन?: विक्रम और बेताल – 10
सर्वश्रेष्ठ वर कौन – : विक्रम और बेताल – 9  
सबसे अधिक सुकुमार कौन? : विक्रम और बेताल – 8
राजा चन्द्रसेन और नवयुवक सत्वशील : विक्रम और बेताल – 7
पत्नी किसकी?: विक्रम और बेताल – 6
असली वीर कौन?: विक्रम और बेताल – 5
ज्यादा पापी कौन?तोता चिन्तामणि और मैना मंजरी की कहानी :विक्रम और बेताल – 4
बड़ा बलिदान किसका?राजा रूपसेन और अंगरक्षक वीरवर की कहानी :विक्रम और बेताल – 3
मंदारवती किसकी पत्नी है? विक्रम और बेताल की कहानी – 2
पद्मावती की प्रेम-कहानी , पापी कौन ? : विक्रम और बेताल की कहानी – 1
विक्रम और बेताल की कहानी का प्रारंभ
विक्रम और बेताल की कहानियां : बेताल पच्चीसी

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पिण्ड दान का अधिकारी कौन? : विधवा भागवती और उसकी बेटी धनवंती की कथा: विक्रम और बेताल – 19

Next Post

सबसे ज्यादा प्रेम में अंधा कौन था? अनंगमंजरी, कमलाकर और मणिवर्मा की कहानी : विक्रम और बेताल – 21

Next Post
सबसे ज्यादा प्रेम में अंधा कौन था? अनंगमंजरी, कमलाकर और मणिवर्मा की कहानी : विक्रम और बेताल – 21

सबसे ज्यादा प्रेम में अंधा कौन था? अनंगमंजरी, कमलाकर और मणिवर्मा की कहानी : विक्रम और बेताल – 21

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d