BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रिश्ता क्या हुआ? रानी चडवती और बेटी लावण्यवती की कहानी : विक्रम और बेताल – 24

by bnnbharat.com
December 27, 2022
in छोटी कहानियाँ, भाषा और साहित्य, विक्रम और बेताल, समाचार
रिश्ता क्या हुआ? रानी चडवती और बेटी लावण्यवती की कहानी : विक्रम और बेताल – 24

रिश्ता क्या हुआ? रानी चडवती और बेटी लावण्यवती की कहानी : विक्रम और बेताल – 24

Share on FacebookShare on Twitter

किसका पुण्य बड़ा? युवती और चमत्कारी कुंड की कथा सुनाने के बाद बेताल उड़कर पुनः वृक्ष के निकट पहुँच चुका था। कड़ी मेहनत के बाद राजा विक्रमादित्य ने एक बार फिर बेताल को पकड़ लिया। वह उसे अपने कंधे पर लादकर श्मशान की ओर ले चले,ऐसे में एक बार फिर बेताल राजा विक्रम को बोलने पर विवश करने के लिए एक नई कहानी कहना शुरू करता है रास्ते में बेताल ने राजा को एक नई कहानी शुरू की और बेताल बोला…

बहुत समय पहले की बात है। एक राज्य पर मांडलिक नामक का राजा का शासन था। उसकी एक सुन्दर पत्नी और लड़की थी। राजा की पत्नी का नाम चडवती और बेटी का नाम लावण्यवती था। जब लावण्यवती बड़ी हुई और उसके विवाह का समय हुआ, तो राजा मांडलिक के करीबियों ने चुपके से उसका राज्य हड़प लिया और राजा को उसके परिवार के साथ राज्य से बाहर कर दिया।

राजा अपनी पत्नी और बेटी के साथ मालव देश की ओर चल दिया, जो उसकी पत्नी चडवती के पिता का राज्य था। चलते-चलते जब रात हो चली, तो उन्होंने वन में ही रात गुजारने का फैसला किया। राजा ने पत्नी और बेटी से कहा कि तुम जाकर कहीं छिप जाओ, क्योंकि यहां पास में भीलों का इलाका है। वह रात को तुम लोगों को परेशान कर सकते हैं। राजा की बात पर पत्नी चडवती और बेटी लावण्यवती वन में जाकर छिप जाती हैं। उसी समय भील राजा पर हमला कर देते हैं। राजा बड़ी बहादुरी से भीलों से लड़ता है, लेकिन अंत में मारा जाता है।

भीलों के जाने के बाद जब पत्नी चडवती और बेटी लावण्यवती बाहर आती है, तो वो राजा को मरा हुआ पाती हैं। राजा के शव को देख दोनों बहुत दुखी होती हैं। दोनों मां-बेटी राजा की मौत का शोक मनाते हुए एक तलाब के किनारे जा पहुंचती हैं।

तभी चंडसिंह नाम का एक साहूकार अपने बेटे के साथ वहां से गुजरता है। उसे रास्ते में दो महिलाओं के पैरों के निशान दिखाई देते हैं। यह देखकर साहूकार ने अपने बेटे से कह, “अगर ये स्त्रियां मिल जाएं, तो जिससे चाहो तुम शादी कर लेना।”

पिता की यह बात सुनकर बेटा कहता है, “पिता जी छोटे पैर वाली उम्र में भी कम होगी। इसलिए, मैं छोटे पैर वाली से ही शादी करूंगा। आप बड़े पैर वाले से शादी कर लेना।”

साहूकार की शादी करने की इच्छा नहीं थी, लेकिन बेटे के बार-बार जोर देने पर वह राजी हो जाता है। वो दोनों उत्सुकता से उन पैरों के निशान वाली महिलाओं को ढूंढने में जुट जाते हैं।

दोनों जब स्त्रियों को ढूंढते-ढूंढते तलाब के पास पहुंचते हैं, तो उन्हें वो सुन्दर स्त्रियां दिखाई देती हैं। साहूकार आगे बढ़कर स्त्रियों से उनका परिचय पूछता है, तो रानी चडवती सारी आप बीती साहूकार को बता देती हैं। रानी की कहानी सुनकर साहूकार दोनों स्त्रियों को सहारा देने के लिए अपने घर ले आता है।

संयोग से रानी चडवती के पैर छोटे और बेटी लावण्यवती के पैर बड़े थे। इसलिए, साहूकार का बेटा रानी चडवती से और साहूकार बेटी लावण्यवती से शादी कर लेता है। उन दोनों की आगे चलकर कई संतान पैदा होती हैं।

बेताल पूछता है, “बता विक्रम अब इन दोनों की संतानों का आपस में रिश्ता क्या होगा?”

इस सवाल से विक्रम भी सोच में पड़ जाता है। लाख सोचने के बाद भी उसे सही जवाब नहीं सूझता। इसलिए, वह चुपचाप आगे बढ़ता रहता है।

ये देखकर बेताल कहता है, “राजन, अगर तुम्हें इसका जवाब नहीं पता, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। मैं तुम्हारे पराक्रम और धीरज से बहुत खुश हूं। मैं इस मुर्दे से निकल जाता हूं और तुम इस मुर्दे को अपने वादे के अनुसार योगी के पास ले जा सकते हो, लेकिन याद रहे जब योगी तुम्हें सिर झुकाकर इस मुर्दे को प्रणाम करने को कहे, तो तुम उनसे कहना कि पहले आप करके दिखाएं कि कैसे करना है। जब योगी सिर झुकाएं, तो तभी अपनी तलवार से उसका सिर काट लेना। उसका सिर काटकर तुम पूरी पृथ्वी के चक्रवर्ती सम्राट बन जाओगे। वहीं, अगर तुमने उसका सिर नहीं काटा, तो योगी तुम्हारी बलि दे देगा और सिद्धि प्राप्त कर लेगा।”

इतना कहते ही बेताल ने मुर्दे का शरीर छोड़ दिया और राजा विक्रम मुर्दे का शरीर लेकर योगी के पास पहुंच जाते हैं। इसी प्रकार रिश्ता क्या हुआ विक्रम और बेताल की एक अद्भूत कथा समाप्त होती है।

शिक्षा: बिना तथ्य को जाने किसी भी फैसले को नहीं लेना चाहिए। इससे आगे चलकर परेशानी हो सकती है।

किसका पुण्य बड़ा? युवती और चमत्कारी कुंड की कथा : विक्रम और बेताल – 23
सबसे बड़ा मूर्ख कौन था ? चार भाइयों की कथा: विक्रम और बेताल – 22
सबसे ज्यादा प्रेम में अंधा कौन था? अनंगमंजरी, कमलाकर और मणिवर्मा की कहानी : विक्रम और बेताल – 21
बालक क्यों हंसा? विक्रम और बेताल – 20
पिण्ड दान का अधिकारी कौन? : विधवा भागवती और उसकी बेटी धनवंती की कथा: विक्रम और बेताल – 19
ब्राह्मण कुमार की कथा : विक्रम और बेताल – 18
अधिक साहसी कौन? : विक्रम और बेताल – 17
दगड़ू के सपने: विक्रम और बेताल – 16
शशिप्रभा किसकी पत्नी? : विक्रम और बेताल – 15
चोर हंसने से पहले क्यों रोया? : विक्रम और बेताल – 14
अपराधी कौन? : विक्रम और बेताल – 13
दीवान की मृत्यु : विक्रम और बेताल – 12  
सबसे अधिक कोमल कौन: विक्रम और बेताल – 11
सबसे अधिक त्यागी कौन?: विक्रम और बेताल – 10
सर्वश्रेष्ठ वर कौन – : विक्रम और बेताल – 9  
सबसे अधिक सुकुमार कौन? : विक्रम और बेताल – 8
राजा चन्द्रसेन और नवयुवक सत्वशील : विक्रम और बेताल – 7
पत्नी किसकी?: विक्रम और बेताल – 6
असली वीर कौन?: विक्रम और बेताल – 5
ज्यादा पापी कौन?तोता चिन्तामणि और मैना मंजरी की कहानी :विक्रम और बेताल – 4
बड़ा बलिदान किसका?राजा रूपसेन और अंगरक्षक वीरवर की कहानी :विक्रम और बेताल – 3
मंदारवती किसकी पत्नी है? विक्रम और बेताल की कहानी – 2
पद्मावती की प्रेम-कहानी , पापी कौन ? : विक्रम और बेताल की कहानी – 1
विक्रम और बेताल की कहानी का प्रारंभ
विक्रम और बेताल की कहानियां : बेताल पच्चीसी

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

किसका पुण्य बड़ा? युवती और चमत्कारी कुंड की कथा : विक्रम और बेताल – 23

Next Post

दुष्ट योगी का वध और राजा को भगवान शिव का दर्शन : विक्रम बेताल की अंतिम कहानी

Next Post
दुष्ट योगी का वध और राजा को भगवान शिव का दर्शन : विक्रम बेताल की अंतिम कहानी

दुष्ट योगी का वध और राजा को भगवान शिव का दर्शन : विक्रम बेताल की अंतिम कहानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d