BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सबसे बड़ा मूर्ख कौन था ? चार भाइयों की कथा: विक्रम और बेताल – 22

by bnnbharat.com
December 27, 2022
in छोटी कहानियाँ, भाषा और साहित्य, विक्रम और बेताल, समाचार
सबसे बड़ा मूर्ख कौन था ? चार भाइयों की कथा: विक्रम और बेताल – 22

सबसे बड़ा मूर्ख कौन था ? चार भाइयों की कथा: विक्रम और बेताल – 22

Share on FacebookShare on Twitter

सबसे ज्यादा प्रेम में अंधा कौन था? कहानी सुनाने के बाद बेताल उड़कर पुनः वृक्ष के निकट पहुँच चुका था। कड़ी मेहनत के बाद राजा विक्रमादित्य ने एक बार फिर बेताल को पकड़ लिया। वह उसे अपने कंधे पर लादकर श्मशान की ओर ले चले,ऐसे में एक बार फिर बेताल राजा विक्रम को बोलने पर विवश करने के लिए एक नई कहानी कहना शुरू करता है रास्ते में बेताल ने राजा को एक नई कहानी शुरू की और बेताल बोला…

कुसुमपुर नाम के एक नगर में एक ब्राह्मण परिवार रहा करता था। ब्राह्मण के परिवार में चार बेटे और उसकी पत्नी थी। ब्राह्मण अपने परिवार के साथ सुखी-सुखी जीवन बिता रहा था। एक दिन अचानक ब्राह्मण बीमार हो गया और उसकी हालत दिन-ब-दिन खराब होती चली गई। सेहत में सुधार न होने के कारण एक दिन ब्राह्मण की मौत हो गई। ब्राह्मण की मौत के दुख में उसकी पत्नी भी सती हो गई।

ब्राह्मण और उसकी पत्नी की मौत के बाद उनके रिश्तेदारों ने चार लड़कों को अकेला देख उनका सारा धन छीन लिया। पूरी तरह से कंगाल होने पर चारों भाई अपने नाना के यहां रहने चले गए। कुछ दिन तक तो सब ठीक-ठाक चला। बाद में नाना के घर में भी ब्राह्मण के चारों बेटों के साथ बुरा व्यवहार किया जाने लगा।

इस स्थिति को देखते हुए चारो भाइयों ने निश्चय किया कि उन्हें कोई विद्या ग्रहण करनी चाहिए, ताकि लोग उनके माता-पिता की तरह ही उनका भी सम्मान करें। यह सोचकर चारो भाई चारों दिशाओं में अलग-अलग चल दिए। चारों भाइयों ने घोर तपस्या की और फलस्वरूप कुछ विशेष विद्याएं हासिल की।

जब चारों भाई काफी समय बाद मिले, तो उन्होंने एक-दूसरे को खुद के द्वारा हासिल की गई विद्या के बारे में बताया।

एक ने कहा- मैं मरे हुए जीव की हड्डियों पर मांस चढ़ा सकता हूं।

दूसरे ने कहा- मैं मांस पर खाल और बाल बना सकता हूं।

तीसरे ने कहा- मैं मरे हुए जीव के सभी अंगों का निर्माण कर सकता हूं।

चौथे ने कहा- मैं मरे हुए जीव में जान फूंक सकता हूं।

सभी ने बारी-बारी हासिल की गई विद्या का गुणगान किया और एक-दूसरे की विद्या की परीक्षा लेने के लिए जंगल पहुंच गए। जंगल में उन्हें एक मरे हुए शेर की हड्डियां मिली। उन्होंने बिना जाने कि यह किस जीव की हड्डियां हैं, उन्हें उठा लिया।

पहले ने अपनी विद्या से उन हड्डियों पर मांस चढ़ा दिया। दूसरे ने उस पर खाल और बाल पैदा कर दिए। तीसरे ने उस जीव के सभी अंगों का निर्माण कर दिया। अंत में चौथे ने अपनी विद्या का प्रयोग करके शेर में जान फूंक दी। शेर जीवित होते ही चारों भाइयों को मार कर खा गया।

इतना कहते हुए बेताल बोला, “बता विक्रम बता इन चार पढ़े लिखे मूर्ख में सबसे बड़ा मूर्ख कौन था।”

विक्रम ने जवाब देते हुए कहा, “इन चार मूर्ख में सबसे बड़ा मूर्ख चौथा भाई था, जिसने शेर में जान फूंके। वजह यह है कि अन्य ने बिना जाने ही शेर के शरीर का निर्माण किया। उन्हें पता ही नहीं था कि वह किस जीव का निर्माण कर रहे हैं। वहीं, चौथे को अच्छी तरह से पता चल चुका था कि यह शेर का ही शरीर हैं। इसके बावजूद उसने शेर के शरीर में जान डाल दी। यही उसकी सबसे बड़ी मूर्खता का प्रमाण है।”

विक्रम का जवाब सुनकर बेताल बोला, “विक्रम तूने बिल्कुल ठीक जवाब दिया, लेकिन तूने मेरी शर्त तोड़ दी। मैंने कहा था कि अगल तू बोला, तो मैं वापस पेड़ पर चला जाऊंगा। इसलिए तू बोला और मैं चला। इतना कहकर बेताल एक बार फिर वहीं पेड़ पर जाकर लटक जाता है। इसी के साथ चार मूर्ख विक्रम बेताल कहानी समाप्त होती है।

शिक्षा: बुद्धि बिना बल का प्रयोग मूर्खता की पहचान है।

रिश्ता क्या हुआ? रानी चडवती और बेटी लावण्यवती की कहानी : विक्रम और बेताल – 24
किसका पुण्य बड़ा? युवती और चमत्कारी कुंड की कथा : विक्रम और बेताल – 23
सबसे ज्यादा प्रेम में अंधा कौन था? अनंगमंजरी, कमलाकर और मणिवर्मा की कहानी : विक्रम और बेताल – 21
बालक क्यों हंसा? विक्रम और बेताल – 20
पिण्ड दान का अधिकारी कौन? : विधवा भागवती और उसकी बेटी धनवंती की कथा: विक्रम और बेताल – 19
ब्राह्मण कुमार की कथा : विक्रम और बेताल – 18
अधिक साहसी कौन? : विक्रम और बेताल – 17
दगड़ू के सपने: विक्रम और बेताल – 16
शशिप्रभा किसकी पत्नी? : विक्रम और बेताल – 15
चोर हंसने से पहले क्यों रोया? : विक्रम और बेताल – 14
अपराधी कौन? : विक्रम और बेताल – 13
दीवान की मृत्यु : विक्रम और बेताल – 12  
सबसे अधिक कोमल कौन: विक्रम और बेताल – 11
सबसे अधिक त्यागी कौन?: विक्रम और बेताल – 10
सर्वश्रेष्ठ वर कौन – : विक्रम और बेताल – 9  
सबसे अधिक सुकुमार कौन? : विक्रम और बेताल – 8
राजा चन्द्रसेन और नवयुवक सत्वशील : विक्रम और बेताल – 7
पत्नी किसकी?: विक्रम और बेताल – 6
असली वीर कौन?: विक्रम और बेताल – 5
ज्यादा पापी कौन?तोता चिन्तामणि और मैना मंजरी की कहानी :विक्रम और बेताल – 4
बड़ा बलिदान किसका?राजा रूपसेन और अंगरक्षक वीरवर की कहानी :विक्रम और बेताल – 3
मंदारवती किसकी पत्नी है? विक्रम और बेताल की कहानी – 2
पद्मावती की प्रेम-कहानी , पापी कौन ? : विक्रम और बेताल की कहानी – 1
विक्रम और बेताल की कहानी का प्रारंभ
विक्रम और बेताल की कहानियां : बेताल पच्चीसी

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सबसे ज्यादा प्रेम में अंधा कौन था? अनंगमंजरी, कमलाकर और मणिवर्मा की कहानी : विक्रम और बेताल – 21

Next Post

किसका पुण्य बड़ा? युवती और चमत्कारी कुंड की कथा : विक्रम और बेताल – 23

Next Post
किसका पुण्य बड़ा? युवती और चमत्कारी कुंड की कथा : विक्रम और बेताल – 23

किसका पुण्य बड़ा? युवती और चमत्कारी कुंड की कथा : विक्रम और बेताल – 23

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d