Education Blog
  • मुख्य पृष्ठ
  • समाचार
  • सामान्य ज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • परवरिश
  • जीवनी
  • भाषा और साहित्य
  • आज का इतिहास
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com | बी एन एन भारत Email: brownnewsnetwork@gmail.com
No Result
View All Result

“मुरझाई सी आशा है।”

by bnnbharat.com
May 21, 2020
in Uncategorized
0
“मुरझाई सी आशा है।”

“मुरझाई सी आशा है।”

चेतनाओं भरे हृदय में,कुंठा और निराशा है,
अवचेतन मन को लेकर,मुरझाई सी आशा है।
सब्र अश्रु बनकर झरनों सा,
क्षर-क्षर गिरता मानव सागर पर,
प्रेम भी कुहासे में लिपटा,
ठहर रहा अधरों के गागर पर,
चिंताओं के घनें वनों में “आज”,
उलझनों से उलझती भाषा है।

चेतनाओं भरे हृदय में,कुंठा और निराशा है,
अवचेतन मन को लेकर,मुरझाई सी आशा है।
विरह विकट बनकर छाया है,
मानव के निज चित्त पटल पर,
मौन भी छाया रहता हर पल,
देखो यहां हृदय – भूतल पर,
अन्तर्मन के झंक्षावतों में फँसी,
“आज खुशियों को”
बस खुश रहने की अभिलाषा है,

चेतनाओं भरे हृदय में,कुंठा और निराशा है,
अवचेतन मन को लेकर,मुरझाई सी आशा है।
पोषित बन शोषित रहे बिलख,
चहुँ ओर कलेष की माया है,
मानव- मानव को लूट रहा,
संकट में हर मानव काया है,
रक्त सुशोभित, रक्त सिंचित
अब जन-जन रक्त को बहा रहा,
रक्त – करों में, लिपटी आज ये देखो,

मानवता की कैसी परिभाषा है———–
मानवता की कैसी परिभाषा है———–

चेतनाओं भरे हृदय में, कुंठा और निराशा है,
अवचेतन मन को लेकर, मुरझाई सी आशा है

के के अवस्थी “बेढंगा”

Share this:

  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: kavya rachna
Previous Post

बिजली फिक्स चार्ज माफ कराने के लिए सत्याग्रह

Next Post

Breaking : महराजगंज में मिले 8 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या हो गई 31

bnnbharat.com

Most commented

17 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

16 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

15 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

14 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

13 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

12 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

BnnBharat | bnnbharat.com | बी एन एन भारत Email: brownnewsnetwork@gmail.com

© 2023 BnnBharat

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • समाचार
  • सामान्य ज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • परवरिश
  • जीवनी
  • भाषा और साहित्य
  • आज का इतिहास

© 2023 BnnBharat

%d bloggers like this: