खास बातें:-
✍️सेंट्रल डेप्यूटेशन में तैनात हैं नौ अफसर, राज्य प्रतिनियुक्ति में तैनात हैं सात अफसर
✍️केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में तैनात संजय कुमार के पास सबसे अधिक 2.68 करोड़ की है संपत्ति
✍️राज्य प्रतिनियुक्ति में तैनात रवि रंजन के पास सबसे अधिक 32.60 लाख की है संपत्ति
रांचीः केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में तैनात झारखंड कैडर के सभी आईएफएस अफसर करोड़ों के मालिक हैं. इनके पास न्यूनतम एक करोड़ से 2.68 करोड़ तक की संपत्ति है. जबकि राज्य प्रतिनियुक्ति में तैनात सिर्फ एक ही अफसर रवि रंजन के पास 32.60 लाख की संपत्ति है.
राज्य प्रतिनियुक्ति में तैनात अफसर मनीष कुमार के पास कोई संपत्ति नहीं है. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में नौ और राज्य प्रतिनियुक्ति में सात अफसर तैनात हैं. राज्य प्रतिनियुक्ति में तैनात सर्वेश सिंघल ने अब तक संपत्ति का ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया है.
सबसे अधिक संजय कुमार के पास 2.68 करोड़ की संपत्ति
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में तैनात संजय कुमार के पास सबसे अधिक 2.68 करोड़ की संपत्ति है. जबकि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में तैनात आशीष रावत के पास 2.67 करोड़, एएस रावत के पास 1.07 करोड़, एमपी सिंह के पास 94 लाख, आरके वाजपेयी के पास 99 लाख, करमा जिंपा भूटिया के पास 76 लाख, एसपी नेगी के पास 1.55 करोड़ और एसआर नतेशा के पास 1.24 करोड़ की संपत्ति है.
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में हैं ये अफसर, जानिए कितनी है इनकी संपत्ति
-
नामः संजय कुमार
कहां है संपत्ति |
संपत्ति का दायरा |
कितने की है जमीन व फ्लैट
|
यूपी, गौतमबुद्धानगर | 7200 वर्गफीट | 90 लाख |
बोड़या, रांची | 6500 वर्गफीट | 43 लाख |
कंकड़बाग, पटना | 1015 वर्गफीट | 30 लाख |
रांची सांगा | 7820 वर्गफीट | 10 लाख |
यूपी गौतम बुद्धानगर | 1792 वर्गफीट | 75 लाख |
रांची बरियातू | 4320 वर्गफीट | 20 लाख |
-
नामः एएस रावत
कहां है संपत्ति |
संपत्ति का दायरा |
कितने की है जमीन व फ्लैट
|
देहरादून | 320 वर्गमीटर | 41 लाख |
देहरादून | फ्लैट | 66 लाख |
-
नामः आशीष रावत
कहां है संपत्ति |
संपत्ति का दायरा |
कितने की है जमीन व फ्लैट |
उत्तराखंड, गढ़वाल
|
जमीन | 60 लाख |
रांची सुकुरहुटू | जमीन | 02 लाख
|
देहरादून | जमीन | 10 लाख
|
उत्तराखंड | घर | 60 लाख |
देहरादून | घर | 60 लाख |
देहरादून | घर | 75 लाख |
-
नामः एमपी सिंह
कहां है संपत्ति |
संपत्ति का दायरा |
कितने की है जमीन व फ्लैट |
रांची सांगा | जमीन | 88 हजार |
फरीदाबाद | जमीन | 03 लाख
|
द्वारका | फ्लैट | 90 लाख |
-
नाम: प्रवीण झा
कहां है संपत्ति |
संपत्ति का दायरा |
कितने की है जमीन व फ्लैट |
मधुबनी | पैतृक संपत्ति | विवरण नहीं |
उत्तराखंड | फ्लैट | विवरण नहीं |
-
नामः आरके वाजपेयी
कहां है संपत्ति |
संपत्ति का दायरा |
कितने की है जमीन व फ्लैट |
रांची सुकुरहुट्टू | 7822 वर्गफीट | 09 लाख |
देहरादून | घर | 90 लाख |
-
नामः करमा जिंपा भूटिया
कहां है संपत्ति |
संपत्ति का दायरा |
कितने की है जमीन व फ्लैट |
सिक्किम | 20451 वर्गफीट | 06 लाख |
गंगटोक | घर | 70 लाख |
-
नामः सत्यप्रकाश नेगी
कहां है संपत्ति |
संपत्ति का दायरा |
कितने की है जमीन व फ्लैट |
हिमाचल प्रदेश | कृषि जमीन | एक करोड़ |
हिमाचल प्रदेश | फ्लैट | 55 लाख |
-
नामः एसआर नतेशा
कहां है संपत्ति |
संपत्ति का दायरा |
कितने की है जमीन व फ्लैट |
कर्नाटक | जमीन | 30 लाख |
कर्नाटक | जमीन | 05 लाख |
कर्नाटक | जमीन | 05 लाख |
कर्नाटक | जमीन | 3.75 लाख |
बंग्लुरू | फ्लैट | 80 लाख |
राज्य प्रतिनियुक्ति में हैं ये अफसर, जानिए कितनी है संपत्ति
- रवि रंजनः 32.60 लाख
- सिर्द्धाथ त्रिपाठीः 7.60 लाख
- अमरनाथ प्रसाद सिंहः 8.59 लाख
- आर थंगा पांडयनः 20 लाख
- मनीष कुमारः कोई संपत्ति नहीं
- सर्वेश सिंघलः संपत्ति का विवरण नहीं