रांची: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से आज झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति पी.आर.के. नायडू, भा.पु.से. (सेवानिवृत्त) ने राज भवन आकर मुलाकात की. यह एक शिष्टाचार भेंट थी.
वार्ता के क्रम में राज्यपाल ने नवनियुक्त कुलपति से कहा कि झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा सुलभ हो. यह कोशिश हो कि यहां के बच्चे अधिक-से-अधिक रक्षा एवं पुलिस सेवा में भर्ती हो सके.
यहां शिक्षा एवं प्रशिक्षण का ऐसा अनुकूलतम वातावरण स्थापित हो, जिससे यह अपने स्थापना के उद्देश्यों को पूर्ण कर सके.