रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व उपाध्यक्ष एवम प्रदेश 20 सूत्री के पूर्व अध्यक्ष राकेश प्रसाद की धर्मपत्नी राधिका देवी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है. उन्होंने मृतक की आत्मा की शांति केलिये प्रार्थना की. कहा कि भगवान इस दुख की घड़ी में परिजनों को दुख सहने का बल एवम धैर्य प्रदान करें.
प्रकाश ने धनबाद से पार्टी के वरिष्ठ नेता एवम प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्येंद्र सिंह के पिताजी के निधन पर भी शोक प्रकट करते हुए आत्मा की चिर शांति केलिये प्रार्थना की.
पार्टी के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने दिवंगत आत्मा की शांति केलिये प्रार्थना करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की. कहा कि दुख की बेला में भाजपा परिवार साथ खड़ा है
शोक व्यक्त करने वालों में नेता विधायकदल एवम पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी, केन्दीय मंत्री अर्जुन मुंडा,पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास , उपाध्यक्ष एवम विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा,सांसद सुनील सिंह,राज पालिवार सांसद अन्नपूर्णा देवी, गंगोत्री कुजूर,विनोद शर्मा, अपर्णा सेन गुप्ता,महामंत्री एवम सांसद समीर उरांव, आदित्य साहू, आदि शामिल है.